जनमत हिन्दी। कटनी मुड़वारा विधानसभा की मतदाता सूची से फर्जी और कूट रचित आवेदन देकर अवैधानिक रूप से नाम काटने की प्रकिया में एक और नया मोड़ आ गया है, जिसके अनुसार ईश्वरीपुरा वार्ड के मतदान केन्द्र से पार्षद अजरा शाहीन और उसके परिवार सहित 300 से ज्यादा मतदाताओं के नाम काटने का आवेदन किसी प्रतीक बर्मन और अन्यों के नाम से दिया गया है। यह आवेदन कन्ट्रोल रुम के माध्यम से वार्ड के बीएलओ तक पहुंचे हैं। नगर निगम के वरिष्ठ पार्षद व जिला शहर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष मिथलेश जैन एडवोकेट ने मतदाता सूची से नाम कटाने की फर्जी कार्रवाई उजागर करने और इस संबंध में साथियों सहित जिला निर्वाचन अधिकारी को ज्ञापन देने की बाद प्रशासन सतर्क हो गया है। कांग्रेस नेता मिथलेश जैन ने बताया कि जानकारी मिली है कि अनुविभागीय अधिकारी और रजिस्ट्रीकरण अधिकारी के निर्देश पर बीएलओ को कहा गया है कि उन्हें नाम कटवाने के दिए गए फार्म, बिना कार्रवाई के वापस कर दिए जाएं। ईश्वरीपुरा वार्ड से संबंधित ऐसे फार्म वापस लेने के लिए तहसीलदार और सुपरवाईजार पुरवार पुत्री शाला पहुंचे। जिसके बाद मिथलेश जैन अपने साथियों के साथ वहां पर पहुंचे। उन्होंने मांग की कि सबसे पहले आपत्तिकर्ता प्रतीक बर्मन को बुलाया जाए। उन्होने कहा कि प्रतीक बर्मन के अनुसार वह पिछले 6 महीनों से बाम्बे में नौकरी कर रहा था, एक दिन पहले ही वह ग्राम पहाडी पहुंचा है। उसके द्वारा ईश्वरीपुरा वार्ड की पार्षद अजरा शाहीन का वह अन्य मतदाताओं का नाम काटने के लिए कोई आवेदन नहीं दिया है। मिथलेश जैन द्वारा यह भी मांग की गई है कि बीएलओ को आवेदन प्राप्त हुए हैं. ऐसी स्थिति में पंचनामा बनाकर जांच की जाना चाहिए, ताकि सत्यता सामने आ सके और झूठा आवेदन देने वालों के खिलाफ के एफआईआर दर्ज करने की मांग की गई। कांग्रेस नेता ने कलेक्टर से मांग की है कि समय सीमा के अंदर पूरे विधानसभा में दिए गए आपत्ति आवेदनों के आपत्तिकर्ताओं को बुलाकर उनसे पूछताछ की जाए।
कांग्रेस ने उठाए एसआईआर पर सवाल: मतदाता सूची से कांग्रेस पार्षद का हटाने की लगाई गई फर्जी आपत्ति, एफआईआर की मांग












Leave a Reply