जनमत हिन्दी। कटनी शहर की यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाए रखने के लिए नगर निगम द्वारा सार्वजनिक मार्गों पर विचरण कर रहे घुमंतू मवेशियों को हटाने की कार्रवाई की गई। नगर निगम की टीम शहर के प्रमुख मार्गों, चैराहों और भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में अभियान चलाकर 8 मवेशियों को पकड़कर कॉजी हाउस भेजा गया। नगर निगम के स्वास्थ्य अधिकारी संजय सोनी ने बताया कि अभियान के दौरान थाना कोतवाली तिराहा, सुभाष चौक, मुड़वारा रेलवे स्टेशन के समीप चांडक चौक स्थित जगन्नाथ मंदिर तिराहा, विश्राम बाबा मोड़, दुगाड़ी नाला के समीप रोड में बैठे आवारा मवेशी सहित नगर के अन्य स्थलों में विचरण कर रहे मवेशियों को पकड़कर काउ केचर वाहन के माध्यम से अमीरगंज स्थित गौशाला भेजने का कार्य किया गया। नगर निगम द्वारा की गई कार्रवाई से सड़कों पर होने वाली दुर्घटनाओं की आशंका में कमी आई है। आवागमन अधिक सुगम हुआ है। नगर निगम अधिकारियों ने बताया कि यह अभियान आगामी दिनों में भी लगातार जारी रहेगा। नगर निगम द्वारा पशुपालकों को अपने मवेशियों को खुले में नहीं छोड़ने की समझाइश दी जा रही है। नियमों के उल्लंघन पर कार्रवाई करने की बात कही गई है।
सड़कों से हटाए बेसहारा मवेशी: नगर निगम की टीम ने भेजा कांजी हाउस, बेहतर आवागमन व्यवस्था के लिए चलाया जा रहा अभियान












Leave a Reply