नोपार्किंग में खड़े वाहनों पर जुर्माना: 26 वाहनों से वसूले गए 35 सौ रूपए, नगर निगम और पुलिस की सुयंक्त कार्रवाई

जनमत हिन्दी। कटनी शहर की यातायात व्यवस्था को व्यवस्थित बनाए रखने के उद्देश्य से नगर निगम और यातायात पुलिस द्वारा संयुक्त रूप से अतिक्रमण विरोधी अभियान चलाकर कार्रवाई की जा रही है। संचालित किया जा रहा है। संयुक्त टीम ने मिशन चौक से जगन्नाथ चौक तक के मुख्य मार्ग पर विशेष अभियान चलाकर 26 वाहनों को जब्त कर चालानी कार्रवाई कीगई। वाहन मालिकों से 35सौ रूपए का जुर्माना वसूल किया गया है। अभियान के दौरान मार्ग के दोनों ओर अव्यवस्थित रूप से खड़े वाहनों और दुकानों के बाहर रखी सामग्री के कारण यातायात बाधित पाया गया। संयुक्त टीम द्वारा कार्रवाई करते हुए वाहनों को जब्त किया गया और सार्वजनिक मार्ग पर सामग्री रखकर आवागमन में बाधा उत्पन्न करने के आरोप में 35 सौ रूपए का जुर्माना लगाया गया है। अभियान के दौरान संबंधित व्यक्तियों को भविष्य में अतिक्रमण नहीं करने की सख्त हिदायत दी गई। साथ ही सड़क पर दोबारा वाहन खड़ा करने पर वैधानिक कार्रवाई की चेतावनी दी गई। कार्रवाई के दौरान यातायात प्रभारी राहुल पांडे, अतिक्रमण प्रभारी मानेंद्र सिंह सहित नगर निगम के अतिक्रमण कर्मचारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *