जनमत हिन्दी। कटनी जिले के बड़वारा थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। बुधवार को पुलिस ने परसेल गांव के पास से अवैध रेत से लदी एक ट्रैक्टर-ट्राली जब्त की है। पुलिस ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली थी कि परसेल गांव के आसपास अवैध रेत का परिवहन किया जा रहा है। इस सूचना पर पुलिस टीम ने तत्काल योजना बनाकर बताए गए स्थान पर दबिश दी। दबिश के दौरान पुलिस ने रेत ले जा रही एक ट्रैक्टर-ट्राली को रोका। पूछताछ में चालक की पहचान राहुल रौतेला के रूप में हुई। जब उससे रेत परिवहन से संबंधित रॉयल्टी या अन्य वैध दस्तावेज मांगे गए, तो वह कोई संतोषजनक कागजात पेश नहीं कर सका। वैध दस्तावेजों के अभाव में रेत का अवैध परिवहन पाए जाने पर पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्राली को जब्त कर लिया। वाहन को बड़वारा थाना परिसर में खड़ा कराया गया है और वाहन मालिक के खिलाफ खनिज अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है। गौरतलब है कि पूरे जिले में रेत का अवैध उत्खनन और परिवहन रोकने के लिए अभियान चलाकर कार्रवाई की जा रही है। रेत का अवैध परिवहन करने पर लगातार टै्रक्टर ट्रालियां जब्त करने की कार्रवाई की जा रही है।
ट्रेक्टर-ट्राली जब्त: रेत का अवैध परिवहन करने पर पुलिस ने पकड़ा, बड़वारा क्षेत्र में की गई कार्रवाई












Leave a Reply