जनमत हिन्दी। कटनी जिले के ढीमरखेड़ा थाना अंतर्गत कटारिया गांव की महिला द्वारा आत्महत्या किए जाने के मामले में पुलिस ने दो तीन लोगों को आरोपी बनाया है। ढीमरखेड़ा थाना प्रभारी अभिषेक चौबे ने बताया कि 27 दिसंबर को सोशल मीडिया पर पोस्ट करने को लेकर आरोपियों द्वारा अभद्र टिप्पणी करने से आहत महिला सलमा बी के द्वारा आत्महत्या कर ली गई थी इस घटना से ग्राम कटरिया में ग्रामीणों के द्वारा काफी संख्या में आरोपियों का विरोध भी किया गया था। घटना की गंभीरता को देखते हुए मृतिका की मौत पर पुलिस ने मर्ग पंजीबद्ध करते हुए उसकी जांच की। जांच में आए तथ्यों के आधार पर आरोपी शिवम चौधरी, रमेश चौधरी और फूलबाई चौधरी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में समक्ष पेश किया गया जहां से आरोपियों को जेल भेज दिया गया है। कार्रवाई में ढीमरखेड़ा थाना प्रभारी अभिषेक चौबे, प्रधान आरक्षक दीपक श्रीवास, आरक्षक पंकज सिंह, आरक्षक डुमनदास, जागेश्वर की भूमिका रही।
पूरी कार्रवाई पुलिस अधीक्षक के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ संतोष डेहरिया और स्लीमनाबाद एसडीओपी आकांक्षा चतुर्वेदी के मार्गदर्शन में की गई है।
महिला के आत्महत्या का मामला: जांच में मिले साक्ष्यों के बाद पुलिस ने बनाया आरोपी, किया गिरफ्तार












Leave a Reply