जनमत हिन्दी। भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव और मध्यप्रदेश के सह प्रभारी रुपेश भदौरिया ने कटनी दौरा कार्यक्रम के दौरान उन्होंने जिले के युवा कांग्रेस से लेकर ब्लॉक स्तर पर निर्वाचित हुए पदाधिकारियों की बैठक ली। जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष मोहम्मद इसराइल द्वारा आयोजित बैठक में सभी पदाधिकारियों ने राष्ट्रीय अध्यक्ष उदयभानु, राष्ट्रीय प्रभारी मनीष शर्मा और प्रदेश अध्यक्ष यश घनघोरिया के निर्देश अनुसार ब्लॉक, बूथ स्तर तक युवा कांग्रेस को मजबूत करेंगे। बैठक के दौरान प्रदेश के सह प्रभारी ने कहा कि युवा कांग्रेस पूरे देश के पंचायत चलो अभियान चला रही है, विथ आईवाईसी एप के माध्यम से प्रत्येक पदाधिकारी के कार्य का मूल्यांकन किया जाएगा। उसी के आधार पर पार्टी मूल्यांकन करेगी। उन्होने कहा कि देश में हो रही वोट चोरी के खिलाफ युवाओं को लामबंद होना होगा, मध्यप्रदेश में सरकार ने लाडली बहना योजना अंतर्गत 3000 रूपए देने का वादा किया था, रिक्त पदों पर अब भी भर्ती नहीं हुई है, शिक्षित युवा बेरोजगारी की मार झेल रहा है। सह प्रभारी द्वारा युवा कांग्रेस नेता दिव्यांशु मिश्रा अंशु द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना की गई। बैठक को नवनियुक्त प्रदेश सचिव दिव्यांशु मिश्रा अंशु, कटनी प्रभारी प्रिंस नवांगे और सहप्रभारी उदित देव परमार समेत चारों विकासखंडों के विधानसभा अध्यक्ष सचिन गर्ग, शैलेश जयसवाल, दीपक यादव,शुभम साहू ने संबोधित किया। जिला कमेटी, ब्लॉक कमेटी के पदाधिकारियों ने भी संगठन मजबूती को लेकर अपने विचार रखे। जिसके बाद मुड़वारा विधानसभा के अध्यक्ष सचिन गर्ग द्वारा इमलिया पंचायत में पंचायत चलो अभियान के तहत चौपाल लगाकर ग्रामीणों की समस्या से की जानकारी दी गई। प्रदेश सह प्रभारी द्वारा बताया गया कि पंचायत चलो के माध्यम से प्रत्येक वार्ड और पंचायतों में पहुंचकर हम जनता की जनसमस्याओं को मजबूती से उठाएंगे और कांग्रेस जनता की आवाज़ बनेगी। आयोजित किए गए चौपाल कार्यक्रम में चौपाल में काफी संख्या में ग्रामीणों की उपस्थिति रही। बैठक के दौरान पूर्व ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष कमल पांडेय आनंद पटेल, पार्षद विनीत जैसवाल, आईटीसेल प्रदेश उपाध्यक्ष शशांक गुप्ता, प्रदेश सचिव एनएसयूआई अजय खटिक, प्रदेश महासचिव आईटी सेल सूर्यकांत कुशवाहा, आदित्य कटारे, राघवेंद्र सिंह, अवध लाल यादव, अभिषेक प्यासी, प्रिंस वंशकार सहित काफी संख्या में युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं की उपस्थिति र
जनता की समस्याओं की आवाज बनेगी कांग्रेस: प्रदेश के सह प्रभारी ने आयोजित युवा कांग्रेस की बैठक, गांव-गांव चलेगा पंचायत चलो अभियान












Leave a Reply