एक दिवसीय रोजगार मेला: रोजगार मेले में 833 आवेदकों का प्राथमिक चयन, 5 को मिला स्वरोजगार ऋण

जनमत हिन्दी। कटनी जिले में रोजगार कार्यालय, जिला व्यापार और उद्योग केन्द्र द्वारा शासकीय आईटीआई के संयुक्त तत्वावधान में एक दिवसीय रोजगार, स्वरोजगार, अप्रेन्टिससिप मेले का आयोजन किया गया। कलेक्टर आशीष तिवारी ने रोजगार मेले में पहुंचकर पंजीयन स्टॉल, विभिन्न नामचीन कंपनियों के स्टॉलों का निरीक्षण किया। कंपनी प्रतिनिधियों, यहां पहुंचे युवाओं से चर्चा की। जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि मेले में निजी क्षेत्र की 16 कंपनियों से 1278 रिक्तियां प्राप्त हुईं। मेले में 875 आवेदकों ने पंजीयन कराया। मार्गदर्शन सुमि सिस्टम पीथमपुर द्वारा 83, ग्रोफस्ट ऑर्गेनिक जबलपुर द्वारा 29, प्रधानमंत्री कौशल विकास केन्द्र द्वारा 61, अडानी स्किल डेवलपमेंट कंपनी द्वारा 153, ग्रेड ऑर्गेनिक प्रालि सागर द्वारा 39, सीपीईटी भोपाल द्वारा 56, प्रीमियर रिफ्रैक्ट्रीज द्वारा 5, संघान ट्रस्ट द्वारा 108, लवली ऑटोमोबाइल कटनी द्वारा 35, अरविंद लिमिटेड गांधीनगर गुजरात द्वारा 23, देहली ऑटोमोबाइल कटनी द्वारा 15, शारदा रिफ्रैक्ट्रीज कटनी द्वारा 8, जयहिंद इंडस्ट्रीज द्वारा 22, अशोक लीलैंड द्वारा 77, याजाकि विटेनिया द्वारा 60, स्विस सोल्यूशन सहित कुल 833 आवेदकों का प्राथमिक चयन कंपनियों द्वारा किया गया। मेले में स्वरोजगार के लिए 5 आवेदकों को कुल 50 लाख 50 हजार रूपए के ऋण स्वीकृति पत्र दिए गए। इस पर भाजपा जिला अध्यक्ष दीपक टंडन सोनी सहित अधिकारी-कर्मचारियों की उपस्थिति रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *