अटल जन्मशताब्दी वर्ष: अटल पथ के नाम से जानी जाएगी बरगवां से माधवनगर चौराहे तक की सड़क, सुरम्य पार्क का नाम होगा अटल उद्यान, स्थापित होगी प्रतिमा

जनमत हिन्दी। भारत रत्न, पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की स्मृति में अटल जन्मशताब्दी वर्ष के अंतर्गत अटल जयंती से पूर्व संध्या पर कटनी भाजपा जिला कार्यालय पर अटल बिहारी वाजपेयी के चित्र के समक्ष पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने दीप प्रज्वलित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। साथ ही कार्यालय में दीपोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष दीपक सोनी टंडन कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी ने देश को सादगी, ईमानदारी और मजबूत नेतृत्व की पहचान दी, उन्होंने आम आदमी की चिंता को हमेशा प्राथमिकता दी और देश को आगे बढ़ाने का काम किया। आज केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और प्रदेश में डॉ मोहन के नेतृत्व में चल रही भाजपा सरकार अटल के सपनों को आगे बढ़ाने का कार्य कर रही है। चाहे गरीब कल्याण की योजनाएं हों, किसान हित के फैसले हों या देश की सुरक्षा हर क्षेत्र में भाजपा सरकार लगातार काम कर रही है। जिलाध्यक्ष ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश आज विश्व पटल पर मजबूत होकर उभरा है। अटल जन्मशताब्दी वर्ष के अंतर्गत जिले में विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से अटल बिहारी वाजपेयी के विचारों और मोदी सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी आम लोगों तक पहुंचाई जाएगी। इस अवसर पर 25 दिसंबर से जिला भाजपा कार्यालय में अटल बिहारी बाजपेई के जीवन पर आधारित छाया चित्र प्रदर्शनी लगाई जानी है। भाजपा वरिष्ठ नेता भंवर सिंह चौहान ने अपने संबोधन में कटनी में अटल जी के यात्रा से संबंधित संस्मरण सुनाए। महापौर श्रीमति प्रीति सूरी ने सुरम्य पार्क को अटल उद्यान और कलेक्ट्रेट के पहले चौराहे पर मूर्ति स्थापना के साथ बरंगवा से माधवनगर चौराहे तक मार्ग को अटलपथ करने की घोषणा की कार्यक्रम का संचालन जिला उपाध्यक्ष रवि खरे, आभार जिला महामंत्री सुखदेव चौधरी ने किया। इस अवसर पर महापौर श्रीमति प्रीति संजीव सूरी, वरिष्ठ नेता भंवर सिंह चौहान, पूर्व जिला अध्यक्ष रामरतन पायल, पीताम्बर टोपनानी, पूर्व महापौर शशांक श्रीवास्तव सहित जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष सहित काफी संख्या में कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *