जनमत हिन्दी। जिला कांग्रेस कार्यालय बुधवार को नवनियुक्त पदाधिकारियों और ब्लॉक अध्यक्षों का स्वागत-सम्मान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कांग्रेस के आदिवासी प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष रामू टेकाम और अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप अहिरवार विशेष रूप से उपस्थित रहे। समारोह के दौरान दोनों प्रदेश अध्यक्षों द्वारा जिले के सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों और ब्लॉक अध्यक्षों का पुष्पमालाओं, शॉल के माध्यम से स्वागत सम्मान किया गया। उन्होने संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने, सामाजिक न्याय और कांग्रेस की नीतियों को आमजन तक पहुंचाने का आह्वान किया। प्रदेश अध्यक्षों ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए आशा व्यक्त की कि वे संगठन की मजबूती के लिए पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करेंगे। कार्यक्रम में जिला कांग्रेस कमेटी शहर अध्यक्ष अमित शुक्ला की सक्रिय और प्रेरणादायी उपस्थिति विशेष रूप से उल्लेखनीय रही।
शहर कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि पदाधिकारियों का सम्मान सदैव संगठन की प्राथमिकता रहेगा और कांग्रेस संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करना ही हमारा मुख्य उद्देश्य होना चाहिए। उन्होंने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों से आपसी समन्वय, अनुशासन और समर्पण के साथ कार्य करने के लिए कहा। कार्यक्रम में जिला ग्रामीण कांग्रेस अध्यक्ष सौरभ सिंह शिक्षक प्रदेश अध्यक्ष रामनरेश त्रिपाठी पूर्व विधायक सुनील मिश्रा इंटक अध्यक्ष बी एम तिवारी, विजय पटेल, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी उपाध्यक्ष राकेश जैन कक्का महिला अध्यक्ष रजनी वर्मा प्रदेश सचिव अंशु मिश्रा सेवादल अध्यक्ष मुकेश परोहा युवक कांग्रेस अध्यक्ष इजरायल खान आफताब अहमद, गोल्डन पाण्डेय, पंकज गौतम, मंजू निषाद, कल्पना पाठक, आनंद पटेल राजेश जाटव, कमल पांडे, नारायण निषाद, श्याम यादव, संजय गुप्ता, दिग्विजय सिंह, रविंद सिंह बघेल, शरद द्विवेदी रामकांत दुबे, आनंद मिश्रा सहित काफी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थिति रहे।












Leave a Reply