चाकू लेकर घूम रहे थे आदतन अपराधी: पेट्रोलिंग के दौरान पुलिस ने दबोचा, कटनी की पुलिस ने की कार्रवाई

जनमत हिन्दी। कुठला थाना अंतर्गत क्षेत्र से पुलिस ने दो युवकों को धारदार चाकू सहित पकड़ा है। युवकों के पास चाकू जब्त कर उनके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने बताया कि पेट्रोलिंग के दौरान पुलिस टीम ने टं्रासपोर्टनगर और इंद्रानगर बायपास स्थित यात्री प्रतिक्षालय के पास से दो आदतन अपराधियों को धारदार चाकू सहित पकड़ा है। पकड़े गए आरोपी कैलवारा फाटक निवासी रवि पिता हरिशंकर यादव और नदीपार निवासी दीपू उर्फ दीपक पिता लल्लू लाल कुशवाहा हैं। पुलिस ने बताया कि रवि यादव के खिलाफ पूर्व से जिले के विभिन्न थानों में मारपीट, आर्म्स एक्ट, छेड़खानी, लूट सहित 21 मामले दर्ज हैं। वहीं दीपू उर्फ दीपक कुशवाहा के खिलाफ पूर्व से जिले के विभिन्न थानों में मारपीट, आर्म्स एक्ट, छेड़खानी, लूट, चोरी सहित अन्य धाराओं के 25 मामले दर्ज हैं। कार्रवाई में कुठला थाना प्रभारी राजेन्द्र मिश्र, एएसआई श्याम नारायण सिंह, तीरथ तेकाम, प्रधान आरक्षक अजय यादव, सुनील पांडेय, आरक्षक सतेन्द्र सिंह की भूमिका रही है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *