जनमत हिन्दी। केंद्र सरकार द्वारा मनरेगा योजना का नाम बदलने के फैसले के खिलाफ काफी संख्या कटनी के कांग्रेस नेताओं, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर कर राष्ट्रपति के नाम एसडीएम को ज्ञापन सौपते हुए जमकर नारे बाजी की। जिला कांग्रेस कमेटी के संयुक्त तत्वावधान में किए गए इस विरोध प्रदर्शन के दौरान कांग्रेसियों ने भाजपा सरकार की नीतियों पर सीधा हमला बोला। कांग्रेस नेताओं ने इसे गरीब, किसान और मजदूर विरोधी कदम बताया। इस दौरान शहर अध्यक्ष अधिवक्ता अमित शुक्ला ने कहा कि भाजपा सरकार महात्मा गांधी रोजगार गारंटी योजना का नाम बदलकर गांधी जी की विचारधारा और गरीबों के अधिकार दोनों को कमजोर करना चाहती है। उन्होंने कहा कि नाम बदलने से गांधी जी लोगों के दिलों से नहीं निकलेंगे बल्कि इससे भाजपा की गरीब विरोधी सोच उजागर होती है। जिला ग्रामीण अध्यक्ष और पूर्व विधायक सौरभ सिंह ने आरोप लगाया कि कांग्रेस सरकार के समय मनरेगा मजदूरों के लिए जीवन रेखा थी मनमोहन सिंह सरकार ने 15 दिन में भुगतान का कानूनी अधिकार दिया था, लेकिन भाजपा शासन में मजदूरों को महीनों भुगतान का इंतजार करना पड़ रहा है, पिछले तीन वर्षों से कई क्षेत्रों में भुगतान लंबित है, जो सीधे तौर पर मजदूरों की रोजी-रोटी पर हमला है। युवक कांग्रेस नेता दिव्यांशु अंशु मिश्रा ने कहा पहले मनरेगा का पूरा खर्च केंद्र सरकार वहन करती थी, लेकिन अब नई योजना में 60 प्रतिशत केंद्र और 40 प्रतिशत राज्य सरकार पर भार डाला जा रहा है। जिसके कारण राज्यों पर आर्थिक बोझ बढ़ेगा और इस योजना के तहत गरीब मजदूरों को काम ही नहीं मिलेगा। कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता सौम्या रांधेलिया ने कहा मनरेगा योजना को धीरे-धीरे खत्म करने की साजिश की जा रही है। पूर्व महिला कांग्रेस अध्यक्ष रजनी वर्मा ने कहा कि यह योजना कोरोना महामारी के दौरान जब लाखों मजदूर शहरों से गांव लौटे थे, तब मनरेगा ने ही उन्हें काम और सम्मान दिया था। कांग्रेस नेताओं ने चेतावनी दी कि है कि केंद्र सरकार ने मनरेगा के साथ छेड़छाड़ बंद नहीं की, तो कांग्रेस आंदोलन को और तेज करेगी। जरूरत पड़ी तो किसान और मजदूरों के हक में जेल भरो आंदोलन से भी पीछे नहीं हटेंगे। विरोध प्रदर्शन और ज्ञापन सौंपने के दौरान ब्लाक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष जितेंद्र गुप्ता, राजेश जाटव, अजय जैसवानी, राजा जगवानी, रंजीत सिंह, श्याम पाहुजा, मुकेश परोहा विनीत जायसवाल, जालिम यादव, अमन जैन, बंटी तिवारी, मौसु$फ अहमद बिट्टू, युवक कांग्रेस अध्यक्ष मोहम्मद इजरायल, कपिल रजक, अजय कोल, राजकुमार विश्वकर्मा, सूर्यकांत कुशवाहा, ओमकार सिंह तेकाम, श्याम यादव, विजय मंगल चौधरी, अजय वर्मा, अभय खरे, मुकेश यादव सलाहुद्दीन खान, रमेश प्यासी, प्रशांत पांडे, लता खरे, सुमन रजक, रमाकांत दुबे, नारायण निषाद, कैलाश कन्नौजिया, शरद पाल सिंह, मुकेश मिश्रा, प्रहलाद, दिग्विजय सिंह रमेश अहिरवार, शेख मुश्ताक, अंशु गुप्ता सहित काफी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही।
गरीब, मजदूर विरोधी है केन्द्र सरकार: मनरेगा का नाम बदले जाने पर कांग्रेस ने बोला हल्ला, लगाए नारे, सौंपा ज्ञापन












Leave a Reply