जनमत हिन्दी। भारतीय जनता पार्टी के नव नियुक्त जिला पदाधिकारियों की परिचयात्मक बैठक जिला कार्यालय में आयोजित की गई। बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक सोनी टंडन ने कहा कि संगठन की शक्ति उसका अनुशासित ढांचा, समन्वय, लगातार संपर्क और प्रभावी संवाद है। प्रत्येक नवीन दायित्ववान कार्यकर्ता को इन्हीं मूल मंत्रों के साथ कार्य करते हुए संगठन को परम वैभव तक पहुंचाने के लक्ष्य के लिए समर्पित भाव से जुटना होगा। उन्होंने सभी नव नियुक्त पदाधिकारियों से संगठन की अपेक्षाओं पर खरे उतरने की उम्मीद जताई। जिला भाजपा प्रभारी संजय साहू ने कहा कि संगठन में दायित्व बदलते रहते हैं, लेकिन लक्ष्य सदैव एक रहता है। हम सभी भारत माता के गौरव, पार्टी की नीतियों और सरकार के विकासात्मक लक्ष्यों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए लगातार सक्रिय भूमिका निभाते रहें। उन्होंने सभी नवीन दायित्ववान पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए संगठनात्मक एकजुटता पर बल दिया। इससे पूर्व बैठक का शुभारंभ भारत माता, पंडित दीनदयाल उपाध्याय, डॉ श्यामाप्रसाद मुखर्जी और भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी के तेलचित्रों पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया। परिचय सत्र के दौरान सभी नवीन पदाधिकारियों का परिचय कराया गया। जिसके बाद जिलाध्यक्ष और जिला प्रभारी द्वारा उन्हें भाजपा का दुपट्टा पहनाकर पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन जिला उपाध्यक्ष रवि खरे ने किया, जबकि आभार प्रदर्शन महामंत्री मनीष देव मिश्रा ने किया। बैठक के दौरान जिला महामंत्री मनीषदेव मिश्रा, सुखदेव चौधरी, जिला उपाध्यक्ष रवि खरे, रामू साहू, अंकिता तिवारी, सतीश नायक, सीमा जैन सोगानी, श्रीमती सुनीता दाहिया, जिला मंत्री संदीप दुबे, आशीष गुप्ता, ममता सिंह, मनीष दुबे, प्रशांत राय, वागीश आनंद, कमलेश सेन, राजेश पटेल, जिला कोषाध्यक्ष अर्पित अग्रवाल, सह जिला कोषाध्यक्ष भावना सिंह, जिला कार्यालय मंत्री अम्बरीष वर्मा, सह जिला कार्यालय मंत्री के रूप में यज्ञदत्त मिश्र, रिचा गेलानी का जिलाध्यक्ष और जिला प्रभारी द्वारा दुपट्टा पहनाकर, पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया गया।
बीजेपी के नवनियुक्त पदाधिकारियों की बैठक: सरकार के विकास कार्यों का जन-जन तक पहुंचाए, समन्वय से करें कार्य












Leave a Reply