परिवहन विभाग की टीम ने की वाहनों की जांच: 138 वाहनों की जांच, 23 पर लगा जुर्माना, 6 वाहन जब्त

जमनत हिन्दी। कटनी जिले में परिवहन विभाग की टीम ने नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन मालिकों और चालकों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया। छह दिवसीय इस अभियान के दौरान 23 वाहनों पर कार्रवाई करते हुए 1,97,820 रुपये का शमन शुल्क वसूला गया। जिला परिवहन अधिकारी संतोष पॉल ने बताया कि परिवहन आयुक्त के निर्देश और कलेक्टर के मार्गदर्शन में यह सघन चेकिंग अभियान 13 दिसंबर से 18 दिसंबर 2025 तक जिले के विभिन्न मार्गों पर चलाया गया। अभियान का मुख्य उद्देश्य सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करना और बिना वैध दस्तावेज, परमिट या टैक्स चुकाए चल रहे वाहनों पर अंकुश लगाना था। परिवहन विभाग की टीम ने कटनी-मैहर और कटनी-जबलपुर जैसे व्यस्त मार्गों पर जांच की। कुल 138 वाहनों को रोककर उनके दस्तावेजों की बारीकी से पड़ताल की गई। इनमें से 23 वाहनों में गंभीर अनियमितताएं पाई गईं, जिन पर तत्काल शमन शुल्क लगाया गया। कटनी-मैहर मार्ग पर थाना कुठला क्षेत्र में सबसे अधिक जुर्माना राशि वसूल की गई। अभियान के दौरान कुल 6 वाहन जब्त भी किए गए। इनमें कटनी-जबलपुर मार्ग पर बिना वैध परमिट के चल रही बस को जब्त कर आरटीओ कार्यालय में खड़ा कराया गया।
नियमों का उल्लंघन करने पर एक ऑटो रिक्शा को भी जब्त किया गया। जिला परिवहन अधिकारी संतोष पॉल ने बताया कि अभियान लगातार जारी रहेगा। इसका उद्देश्य सिर्फ राजस्व वसूली नहीं, बल्कि सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाना भी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *