जनमत हिन्दी। कटनी महिला कांग्रेस ने कैबिनेट मंत्री विजय शाह के लाडली बहन योजना को लेकर दिए गए कथित असंवैधानिक और महिलाओं के सम्मान को ठेस पहुंचाने वाले बयान के विरोध में प्रदर्शन किया। प्रदेश महासचिव और शहर महिला कांग्रेस अध्यक्ष रजनी वर्मा के नेतृत्व में पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने मंत्री विजय शाह के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर बर्खाश्त करने की मांग की गई। विरोध प्रदर्शन के दौरान मंत्री विजय शाह का पुतला कर राज्यपाल के नाम एसडीएम को ज्ञापन सौंपा गया। महिला कांग्रेस प्रदेश महासचिव रजनी वर्मा ने बताया की 13 दिसंबर को रतलाम में बीजेपी केबिनेट के मंत्री विजय शाह द्वारा ली गई बैठक में यह कहा गया की मुख्यमंत्री के सम्मान के लिए लाडली बहन की सभी हितग्राही महिलाओं को बुलाया जाए और जो महिलाएं इस सम्मान समारोह में नहीं आती उनके लाडली बहन योजना के पंजीयन को आधार से लिंक होने की जांच की जाए और उनकी पात्रता रद्द की जाए उनका यह बयान संविधान के मौलिक अधिकारों के विरुद्ध है , इसके पहले भी मंत्री विजय शाह महिलाओं को लेकर कई बार विवादित बयान दे चुके हैं,इस तरह भाजपा मंत्रियों के सम्मान समारोह में ना आने वाली महिलाओं के ऊपर दबाव बनाकर उनसे उनका हक नहीं छीना जा सकता , भाजपा मंत्रियों के इस तरीके के बयान भाजपा के महिलाओं के प्रति दोहरे मापदंड को दर्शाता है, यहां एक और भाजपा महिलाओं से लाडली बहनों के नाम पर वोट मांगती है वहीं दूसरी ओर इन योजनाओं से लाडली बहनों को वंचित भी कर रही है मध्य प्रदेश की समस्त जिलों में कांग्रेस की महिला शक्तियों ने विजय शाह के इस असंवैधानिक बयान के विरुद्धअपना विरोध दर्ज कराया है और यह मांग की है की कैबिनेट मंत्री अमित शाह को मंत्रिमंडल से बर्खास्त किया जाए। शहर जिला अध्यक्ष अमित शुक्ला ने कहा कि भाजपा इस वक्त दबाव की राजनीति कर रही है जो पूर्णता अनुचित है और पूरी कांग्रेस जनता के साथ उनके हक की लड़ाई में खड़ी है, पुतला दहन की कार्यक्रम मे पुलिस बल की भारी छीना छपटी के बीच पुतले का दहन किया गया, विजय शाह के इस विरोध कार्यक्रम में भारी संख्या में महिला कांग्रेस और जिला कांग्रेस के लोग शामिल हुए। विरोध प्रदर्शन के दौरान शहर कांग्रेस अध्यिक्ष अमित शुक्ला, कार्यवाहक अध्यक्ष राजा जगवानी, चोखे भाई जान, महिला उपाध्यक्ष आदिता वर्मा, कल्पना पाठक, मंजू निषाद, माया चौधरी मुमताज बानो, गीता निषाद, सुमन सैनी, दुर्गावती कोल, नाजिमा बी, लता खरे, प्रीति कुमारी, रूपा शर्मा, प्रीति पटेल, भगवती पटेल, भाग्यश्री गुप्ता, प्रशांत जयसवाल, आनंद पटेल, राजेश जाटव, जितेंद्र गुप्ता अजय जैसवानी, रमेश अहिरवार, दिग्विजय सिंह, संजय गुप्ता ,रम्मू यादव,अभिषेक शिवहरे, मंगल सिंह, उदय सिंह, डी आर सिंहोते, अशोक बहलानी , मुन्ना कुशवाहा, कल्लू विश्वकर्मा, राहुल होतवानी, राकेश गुड्डू द्विवेदी, विनीत जायसवाल, अजय कोल ,रवि मंगलानी, रमाकांत दुबे ,राघव सोनी, रमाकांत दीक्षित,विजय मंगल, प्रशांत पांडे, संतोष पटेल, इंद्र तोलानी, अरुण यादव, हर्ष सेन सहित काफी संख्या में कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही।
कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन: मंत्री विजय शाह के खिलाफ सड़कों पर उतरी महिला कांग्रेस, सौंपा ज्ञापन












Leave a Reply