कटनी में अब तक 91 हजार मीट्रिक टन धन खरीदी: किसानों को 36 करोड़ 63 लाख रुपए का भुगतान, 45 हजार किसानों ने कराई स्लॉट बुकिंग

जनमत हिन्दी। समर्थन मूल्य पर की जा रही धान खरीदी में अब तक दस हजार दो सौ पंजीकृत किसानों से अब तक 91 हजार 807 मीट्रिक टन धान की खरीदी की गई है। जिसमें से अब तक किसानों को 36 करोड़ 63 लाख रूपए का भुगतान भी कर दिया गया है। जिले में अब तक 45 हजार 969 किसानों द्वारा स्लॉट की बुकिंग की गई है, जिसमें 42 हजार 880 मीट्रिक टन के स्वीकृति पत्रक भी जारी कर दिए गए हैं।   जिले में अब तक समर्थन मूल्य पर हुए धान उपार्जन के मामले में तहसील बहोरीबंद अग्रणी है। यहां अब तक की स्थिति में 1960 किसानों से 18 हजार 435 मीट्रिक टन धान की खरीदी समर्थन मूल्य पर की गई  है। जबकि दूसरे नंबर पर तहसील ढीमरखेड़ा में 2180 किसानों से 15 हजार 796 मीट्रिक टन धान समर्थन मूल्य पर उपार्जित की गई है।  इसी प्रकार बड़वारा तहसील में अब तक 1644 किसानों से 14 हजार 196 मीट्रिक टन धान उपार्जित की गई है। जबकि विजयराघवगढ़ तहसील में 1171 कृषकों से 10 हजार 484 मीट्रिक टन धान खरीदी की गई है। रीठी तहसील में अब तक की स्थिति में 984 किसानों से 10 हजार 1 मीट्रिक टन धान उपार्जित की गई है। वहीं बरही तहसील में 758 किसानों से 8 हजार 151 मीट्रिक टन धान खरीदी की गई है।  इसके अलावा स्लीमनाबाद तहसील में 751 किसानों से 7 हजार 501 मीट्रिक टन धान तथा कटनी ग्रामीण और नगर तहसील में 752 किसानों से 7 हजार 244 मीट्रिक टन धान की खरीदी की गई है। कलेक्टर आशीष तिवारी ने धान खरीदी कार्य से जुड़े सभी अधिकारियों को धान खरीदी केन्द्रों में तिरपाल, पन्नी सहित अन्य सभी आवश्यक इंतजाम पुख्ता रखने के निर्देश दिए है। इसके अलावा कलेक्टर ने खरीदी केन्द्र प्रभारियों और इस कार्य से संबंधित सभी अधिकारियों को दो टूक लहजे मे निर्देशित किया है कि किसानों के हित से जुड़े मामले में किसी भी स्तर पर किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। कलेक्टर ने धान के अवैध भंडारण और धान के अवैध परिवहन पर रोक लगाने के लिए जिला स्तर पर राजस्व, खाद्य और कृषि उपज मंडी के अधिकारियों की संयुक्त टीम का गठन किया है। संयुक्त टीम द्वारा पूरे जिले में अवैध भंडारण की जांच की जा रही है। जिसके लिए वेयरहाउसों में दबिश दी जा रही है और धान भंडारण से संबंधित दस्तावेजों की जांच कर भंडारित की गई धान का भौतिक सत्यापन किया जा रहा है। काफी मात्रा में अवैध भंडारित की गई धान को जब्त किया गया है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *