हाथ-पैर बांधकर नदी में फेंका गया युवक: शव मिलने से क्षेत्र में दहशत, एसपी-एएसपी ने किया मौका मुआयना

जनमत हिन्दी। कटनी जिले के विजयराघवगढ़ थाना क्षेत्र के सिंघरपुरी गांव से निकली महानदी के गुड़ैहा घाट पर हाथ-पैर बंधे एक अज्ञात युवक का शव मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। प्रथम दृष्टया यह मामला नृशंस हत्या का प्रतीत हो रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे और हत्या के एंगल से गहन जांच शुरू कर दी गई है। मौत के कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद होगा।

हाथ-पैर बंधी युवक की लाश मिलने की सूचना पर पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संतोष डेहरिया भी मौके पर पहुंचे। मौका मुआएना करने के बाद पुलिस अधीक्षक ने थाना प्रभारी को जांच के लिए आवश्यक निर्देश दिए हैं। जिस युवक को हाथ और पैर बांधकर नदी में फैंका गया है उसकी पहचान फिलहाल नहीं हो पाई है। पुलिस गुमशुदगी के मामलों की जांच कर रही है, साथ ही आसपास के लोगोंं से भी युवक की पहचान करने के लिए जानकारी ली जा रही है।

पुलिस टीम आसपास के गांव के लोगों से पूछताछ कर रही है। हालांकि अब तक मृतक युवक की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस टीम पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर युवक की मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा होगा। घटना के बाद से क्षेत्र में दहशत का महौल होने के साथ ही सनसनी फैल गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *