जनमत हिन्दी। नगर निगम महापौर श्रीमती प्रीति संजीव सूरी ने माधवनगर के विभिन्न क्षेत्रों का व्यापक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने हेमू कालाणी वार्ड, आचार्य कृपलानी वार्ड, माधव नगर उप-कार्यालय का स्थल निरीक्षण कर क्षेत्र की व्यवस्थाओं, नागरिक सुविधाओं का जायजा लेकर अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। महापौर ने क्षेत्रीय पार्षद सुमन राजू माखीजा के साथ हेमू कालाणी वार्ड में लगभग 17 लाख रुपए की लागत से नवनिर्मित 300 मीटर सीसी सड़क का निरीक्षण किया। उन्होंने सड़क निर्माण की गुणवत्ता, स्तर और समतलीकरण की बारीकी से जांच की। इस दौरान क्षेत्रीय नागरिकों ने वार्ड में किए गए विकास कार्यों के लिए महापौर सहित क्षेत्रीय पार्षद का आभार व्यक्त किया। महापौर ने नागरिकों को बेहतर मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। इस दौरान महापौर ने मेहड़ दरबार पहुंचकर वाहेगुरु जी के दर्शन कर नगर की सुख समृद्धि की कामना की। भ्रमण के दौरान आचार्य कृपलानी वार्ड के निवासियों ने महापौर को वार्ड में सफाई का कार्य में लापरवाही करनेकी जानकारी दी। जिस पर महापौर ने स्वास्थ्य विभाग को तत्काल कार्रवाई करते हुए सफाई कार्य को बेहतर कराने के निर्देश दिए।
महापौर ने कहा कि वे स्वच्छता व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने में नगर निगम का सहयोग करें। उन्होंने कहा कि कचरे को निर्धारित डस्टबिन में ही डालें, खुले में कचरा नहीं फैंके।












Leave a Reply