जनमत हिन्दी। महापौर श्रीमती प्रीति संजीव सूरी और निगमायुक्त आईएएस तपस्या परिहार द्वारा शुक्रवार को कटाएघाट में नागरिकों की सुविधा के लिए कराए जा रहे विभिन्न विकास कार्यो का निरीक्षण कर कार्यो को जल्द पूरा कराने के निर्देश अधिकारियों को दिए। महापौर और निगमायुक्त द्वारा रिवर फ्रंट विकसित करने के लिए स्थल पर कराए जा रहे पाथ वे, घाट निर्माण का निरीक्षण कर सीढ़ियों के फ्लोरिंग कार्य को जल्द पूरा कराने के निर्देश दिए। वहीं घाट के दूसरी ओर मिट्टी के कटाव को रोकने, र्ग्रीन एरिया को और अधिक विकसित करने के उद्धेश्य से विभिन्न प्रकार के सुंदर फूल प्रजाति के पौधों, ग्रीन ग्रास, खस को लगाने के निर्देश दिए गए। निरीक्षण के दौरान नदी के घाट की सफाई कर नदी के बीच में स्थित चट्टान का सौंदर्यीकरण करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान महापौर और निगमायुक्त द्वारा कटाएघाट की प्राकृतिक सुंदरता को और भी भव्य स्वरूप देने के लिए नदी के बाईं ओर रिक्त प्लेटफार्म की प्राकृतिक छटा को बिखेरती हुई चट्टान के नीचे ब्लैक स्टोन से निर्मित भगवान शिव की आकर्षक प्रतिमा की स्थापना करते हुए रेलिंग का कार्य कराकर स्थल को भव्य स्वरूप देने के निर्देश अधिकारियों को दिए। वहीं नदी की ओर के रिक्त स्थान पर सुंदरता और सुरक्षा व्यवस्था के लिए स्टील की रेलिंग लगाकर स्थल को विकसित करने, पहाड़ियों की पास की खरपतवार की कटाई कर स्थल को ओर अधिक विकसित करने के निर्देश भी अधिकारियों को दिए। महापौर और निगमायुक्त ने बताया कि कटाएघाट को शहर के प्रमुख पर्यटन और आस्था स्थल के रूप में विकसित किया जाएगा।
घाट को आधुनिक स्वरूप देते हुए समीप मौजूद चट्टानों के बीच शिवजी की आकर्षक मूर्ति स्थापित की जाकर बाउंड्रीवाल, हरियाली बढ़ाने जैसे कार्य प्राथमिकता से किए जाएंगे। इन कार्यों के पूरा हो जाने से कटाएघाट नगर का एक भव्य, शांत प्राकृतिक और सुव्यवस्थित स्वरूप के साथ नगरवासियों को मिल सकेगा। इस दौरान मेयर इन काउंसिल सदस्य सुभाष शिब्बू साहू, रमेश सोनी सहित अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।
कटाएघाट को मिलेगा भव्य नया स्वरूप: महापौर और निगमायुक्त ने किए विकास कार्यों का निरीक्षण,












Leave a Reply