जनमत हिन्दी। पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के मार्गदर्शन में सुभाष चौक से रेलवे स्टेशन तक वर्तमान सेंट्रल पार्किंग व्यवस्था को हटाने के संबंध में बैठक आयोजित की गई। बैठक में यातायात प्रभारी राहुल पांडेय, व्यापारी संघ के अध्यक्ष और संघ के पदाधिकारी और सदस्य उपस्थित रहे। बैठक के दौरान क्षेत्र में यातायात को अधिक सुचारू, सुरक्षित और व्यवस्थित बनाने के उद्देश्य से सेंट्रल पार्किंग हटाने के प्रस्ताव पर चर्चा की गई। सभी व्यापारियों द्वारा जनहित को सर्वोपरि रखते हुए इस प्रस्ताव पर सर्वसम्मति से अपनी सहमति दी गई। पार्किंग के नई वैकल्पिक पार्किंग व्यवस्था बनाई गई है। जिसमें विश्वकर्मा पार्क में चार पहिया वाहनों के लिए व्यवस्थित पार्किंग की व्यवस्था बनाई जा रही है। रामलीला मैदान में दोपहिया और चारपहिया दोनों प्रकार के वाहनों की पार्किंग की जाएगी। कटनी रेलवे स्टेशन के पास स्थित शॉपिंग कंप्लेक्स के सामने दोपहिया वाहनों की उचित और अनुशासित पार्किंग की जाएगी।पुलिस प्रशासन ने बताया कि नई पार्किंग व्यवस्था लागू होने से यातायात दबाव में कमी आएगी, सड़क पर अनावश्यक भीड़ समाप्त होगी और आमजन, व्यापारियों को बेहतर, सुरक्षित आवागमन की सुविधा मिलेगी। पुलिस ने नागरिकों से सहयोग करने के लिए कहा है। पुलिस ने कहा कि नगर में यातायात व्यवस्था को और अधिक आधुनिक और सुचारू बनाने के लिए ऐसे प्रयास किए जा रहे हैं।
व्यापारियों की सहमति के साथ बड़ा फैसला: मुख्य शहर से हटेगी सेंट्रल पार्किंग, पुलिस–व्यापारी बैठक में तय हुए नए नियम












Leave a Reply