जानलेवा हमले के दोनों आरोपी गिरफ्तार: कोतवाली पुलिस ने दबोचा, सिटी मॉल के सामने युवक को मारी थी चाकू

जनमत हिन्दी। कटनी कोतवाली थाना अंतर्गत सिटी मॉल के बाहर एक युवक पर चाकू से हमला करने वाले दोनों आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बताया कि 15 जुलाई की रात करीब पौने 9 बजे बरही रोड स्थित सिटी मॉल के सामने पुरानी रंजिश को लेकर चाकूबाजी हुई है। सूचना मिलते ही पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और शिवनगर निवासी घायल कुलदीप टीपा, दीपक टीपा को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। घायल दीपक टीपा ने बताया कि वह अपने भाई कुलदीप टीपा और मित्र मौर्य और यश चौहान के साथ सिटी मॉल-पंकज पैलेस के सामने सड़क पार कर रहा था। तभी हेमंत उर्फ टुंईया निषाद अपने साथी सागर निषाद के साथ वहां पहुंचा और पुरानी रंजिश के कारण गाली-गलौज करने लगा। विरोध करने पर सागर निषाद ने दीपक के दोनों हाथ पकड़ लिए, जबकि हेमंत उर्फ टुंईया ने उसके साथ मारपीट की। बीच-बचाव करने आए कुलदीप टीपा पर हेमंत ने जान से मारने की नीयत से चाकू से हअमला कर दिया। पुलिस ने शिकायत पर मामला दर्ज करते हुए हेमंत निषाद उर्फ टुंईया सागर निषाद को गिरफ्तार कर लिया है। दोनो आरोपी आदतन अपराधी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *