महापौर ने सुनी शहरवासियों की समस्याएं: 17 आवेदनों पर कि गई सुनवाई, अधिकारियों को समय-सीमा में निराकरण के निर्देश

जनमत हिन्दी। कटनी नगर निगम कार्यालय में मंगलवार को आयोजित महापौर जनसुनवाई में शहर के विभिन्न वार्डों से पहुंचे नागरिकों ने अपनी समस्याएं, शिकायतें और शहर विकास से जुड़े सुझाव महापौर श्रीमती प्रीति संजीव सूरी के समक्ष रखे। सुबह 11 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक चली जनसुनवाई में कुल 17 आवेदनों पर सुनवाई हुई।जनसुनवाई में पेयजल आपूर्ति में आ रही बाधाओं, जलकर, जर्जर सड़कों और नालियों की मरम्मत तथा आवास योजना से संबंधित आवेदन प्राप्त हुए। महापौर ने नागरिकों की समस्याएं सुनीं और मौके पर मौजूद विभिन्न विभागों के विभागाध्यक्षों एवं जिम्मेदार अधिकारियों को सभी आवेदनों का निश्चित समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।इंदिरा आवास योजना के हितग्राही को मिला आवासजनसुनवाई के दौरान इंदिरा आवास योजना से संबंधित आवेदन पर भी पहल हुई। योजना के तहत डी ब्लॉक भवन क्रमांक 114, इंदिरा नगर में आवास प्राप्त होने पर हितग्राही पवन कुमार विश्वकर्मा ने महापौर एवं नगर निगम प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया।हितग्राही ने बताया कि अब उनका परिवार स्वयं के आवास में रह सकेगा और किराये के मकान में रहने की परेशानी से राहत मिलेगी। आवास मिलने पर उन्होंने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए महापौर जनसुनवाई के माध्यम से मिली सहायता के लिए धन्यवाद दिया।महापौर श्रीमती सूरी ने कहा कि जनसुनवाई का उद्देश्य आम जनता और नगर निगम प्रशासन के बीच दूरी समाप्त कर सीधा संवाद कायम करना है। उन्होंने कहा कि शहरवासियों को अपनी जायज समस्याओं और छोटे-छोटे कामों के लिए निगम की अलग-अलग शाखाओं के चक्कर न काटने पड़ें, यह उनकी पहली प्राथमिकता है।महापौर ने अधिकारियों को कहा कि जनसुनवाई में प्राप्त आवेदनों की प्रगति की वे स्वयं समीक्षा करेंगी। उन्होंने कहा कि यदि किसी विभाग द्वारा लापरवाही बरती गई तो संबंधित अधिकारी के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। नगर निगम प्रशासन का प्रयास प्राप्त शिकायतों का पारदर्शी और समयबद्ध समाधान कर नागरिकों को राहत पहुंचाना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *