जनमत हिन्दी। कटनी जिले के विजयराघवगढ़ थाना परिसर में पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन, एएसपी कमल मौर्य और एसडरीओपी वीरेन्द्र धार्वे के मार्गदर्शन में शांति समिति की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में मुख्य रूप से बिजली विभाग के कनिष्ठ अभियंता उपाध्यक्ष नगर परिषद विजयराघवगढ़, गणमान्य नागरिक, वार्ड पार्षद, गणेश उत्सव समिति के कार्यकर्ता उपस्थित रहे। शांति समिति की बैठक के दौरान गणेश पण्डालों की समुचित व्यवस्था करने, पण्डाल में कार्यकर्ताओं की लगातार उपस्थिति होने के संबंध में समझाईश दी गई, गणेश पण्डालों के लिए विधिवत बिजली कनेक्शन लेने और गणेश पण्डालों के कारण यातायात बाधित नहीं होने संबंधी दिशा निर्देश दिए गए कि गणेश पंडालों में शासन की हेल्पलाईन नम्बरों को लेखन कराने, शहर की साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखे जाने के लिए नगर परिषद उपाध्यक्ष द्वारा निर्देश दिए गए। गणेश विसर्जन चल समारोह एक ही दिवस में करने तथा विसर्जन स्थल पर शांति व्यवस्था बनाये रखने हेतु आवश्यक निर्देश दिये गये, गणेश उत्सव पर्व को शांति पूर्वक मनाने और कानून व्यवस्था की स्थिति निर्मित न हो के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए गए। बैठक के अंत में थाना प्रभारी अभिषेक चौबे ने उपस्थित जनों का आभार व्यक्त किया।
त्यौहारों में बनाए रखें शांति: गणेश पंडालों में सुरक्षा से लेकर बिजली कनेक्शन तक, शांति समिति ने तय किए नियम


































































































Leave a Reply