‘छात्रों की गूंज’ को शहर-शहर पहुंचाएगी कांग्रेस: लाइव प्रसारण को लेकर बनी रणनीति, इंदौर के कार्यक्रम की कटनी में गूंज

जनमत हिन्दी। इंदौर में आयोजित होने वाले छात्रों की गूंज कार्यक्रम को लेकर कटनी जिला कांग्रेस कार्यालय, आस्था प्लाजा, बरगवां में बैठक आयोजित की गई। बैठक में  ‘छात्रों की गूंजÓ कार्यक्रम के लाइव प्रसारण को अधिक से अधिक छात्रों तक पहुंचाने और शहर में साउंड सिस्टम के माध्यम से कार्यक्रम का प्रसारण करने को लेकर भी चर्चा हुई। छात्रों की गूंजÓ कार्यक्रम के माध्यम से वे सीधे छात्र-छात्राओं से संवाद कर रहे हैं, उनकी समस्याओं और विचारों को सुन रहे हैं, उनके अधिकारों और भविष्य से जुड़े मुद्दों को लगातार प्रमुखता से उठा रहे हैं। यह पहल छात्रों को अपनी बात सीधे रखने और लोकतांत्रिक संवाद से जुड़ने का अवसर है। जिला कांग्रेस कमेटी शहर अध्यक्ष अधिवक्ता अमित शुक्ला ने कहा कि छात्रों की आवाज को मजबूती देना और उन्हें उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना समय की आवश्यकता है।
छात्र-छात्राओं को छात्रों की गूंज कार्यक्रम से जोड़ने का प्रयास किया जाएगा। जिला कांग्रेस कमेटी ग्रामीण अध्यक्ष सौरभ सिंह ने कहा कि ग्रामीण और शहर क्षेत्र के कॉलेजों तक पहुंचकर छात्रों से सीधा संवाद स्थापित किया जाएगा। बैठक में शहर कांग्रेस अध्यक्ष अधिवक्ता अमित शुक्ला, ग्रामीण कांग्रेस अध्यक्ष सौरभ सिंह, महिला जिलाध्यक्ष रजनी वर्मा, राकेश द्विवेदी, राजेश जाटव, जितेन्द्र गुप्ता, मंगल सिंह, श्याम पाहुजा, राहुल होतवानी, सुशील जायसवाल, अजय खटीक, शशांक गुप्ता, इस्तियाक अहमद, संजय गुप्ता, विवेक विरहा, शुभम मिश्रा सहित अन्य की उपस्थिति रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *