जनमत हिन्दी। अयोध्या के श्रीराम मंदिर में चढ़ावा चोरी मामले की निष्पक्ष जांच की मांग को लेकर बुधवार को महिला कांग्रेस की मध्य प्रदेश महासचिव सौम्या रांधेलिया के नेतृत्व में महिला कांग्रेस के प्रतिनिधिमंडल ने प्रधानमंत्री, केंद्रीय गृह मंत्री और सीबीआई निदेशक के नाम एक ज्ञापन कटनी नगर पुलिस अधीक्षक नेहा पच्चीसिया को ज्ञापन सौंपा गया है। महिला कांग्रेस की पदाधिकारियों ने ज्ञापन के माध्यम से कहा है कि इस कथित गड़बड़ी से देशभर के करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था को ठेस पहुंची है। मामले की गंभीरता को देखते हुए इसकी जांच किसी स्थानीय एजेंसी के बजाय स्वतंत्र केंद्रीय एजेंसी सीबीआई से कराने की मांग की गई है, ताकि दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जा सके। संगठन ने मंदिर प्रशासन और सरकार से मांग की है कि मंदिर के दान-पात्र, वित्तीय लेखा-जोखा, सीसीटीवी फुटेज, अन्य डिजिटल और भौतिक साक्ष्यों को तत्काल सुरक्षित किया जाए। महिला कांग्रेस के अनुसार वैज्ञानिक और पारदर्शी जांच के लिए इन साक्ष्यों का सुरक्षित रहना बहुत जरूरी है। भविष्य में ऐसी वित्तीय अनियमितताओं को रोकने के लिए महिला कांग्रेस ने राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट को सूचना के अधिकार के दायरे में लाने की मांग की है। इसके साथ ही मंदिर के वित्तीय प्रबंधन और दान राशि के इस्तेमाल को सार्वजनिक और पारदर्शी बनाने के लिए कड़े कानूनी कदम उठाने की बात कही गई है। ज्ञापन के माध्यम से महिला कांगे्रेस की पदाधिकारियों ने आरोप लगाते हुए कहा कि वर्तमान जांच व्यवस्था ही संदेह के घेरे में है। जांच से ऐसा प्रतीत हो रहा है कि सिर्फ कर्मचारियों को फंसाया गया है और चढ़ावा चोरी के मुख्य सरगानाओं को बचाया जा रहा है। महिला कांग्रेस पदाधिकारियों ने आरोप लगाया कि सरकार द्वारा एसआईटी का गठन करने और कुछ लोगों पर मुकदमा दर्ज होने के बाद भी चोरी का असली मास्टरमाइंड पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। प्रदेश महासचिव सौम्या रांधेलिया ने कहा कि उनका उद्देश्य राजनीति करना नहीं, बल्कि करोड़ों लोगों के दान की सुरक्षा और पारदर्शिता के लिए सत्य सामने लाना है। ज्ञापन सौंपने के दौरान महिला कांग्रेस की पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की मौजूदगी रही।
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: CBI जांच की मांग को लेकर महिला कांग्रेस का कटनी में प्रदर्शन, सौंपा ज्ञापन






























































































Leave a Reply