जनमत हिन्दी। ग्रामीण क्षेत्र के युवाओं को रोजगारमुखी कौशल शिक्षा देने के उद्देश्य से कटनी जिले के विजयराघवगढ़ विधानसभा के कैमोर नगर में विधायक संजय पाठक के प्रयासों के बाद दो वर्ष पहले विधानसभा के तीसरे औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान को प्रारंभ किया गया था, औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान वर्तमान में अस्थाई रूप से खलवारा बाजार में प्राइवेट बिल्डिंग में चल रहा था। कुछ माह पहले विधायक संजय पाठक ने भोपाल में मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव से भेंट कर कैमोर आईटीआई के नई बिल्डिंग के निर्माण सहित छात्रावास भवन के राशि स्वीकृत करने की मांग की थी। जिस पर अब कैमोर में आइटीआइ भवन, छात्रावास भवन बनाने के लिए 15 करोड़ 28 लाख रुपए का बजट जारी किया गया है। भवन निर्माण के लिए राशि स्वीकृत होने पर विधायक संजय पाठक ने मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव से उन्होंने विजयराघवगढ़ क्षेत्र के लिए जब जब उन्होंने जो मांगा है वह उपलब्धि मिली है, विधानसभा में विजयराघवगढ़, बरही ,कैमोर में 3 आईटीआई चल रहे बरही और विजयराघवगढ़ में नए भवन छात्रावास भवन पहले ही बन गए है अब कैमोर में भी आईटीआई भवन और छात्रावास भवन बनने से युवाओं को सुविधा मिलेगी।
विधायक संजय पाठक की पहल रंग लाई: बजट स्वीकृत, कैमोर में बनेगा आधुनिक आईटीआई और छात्रावास










Leave a Reply