लोहे की फैंसिंग में फंसा तेंदुआ: शिकार तलाश में आबादी क्षेत्र में दी दस्तक, ग्रामीणों में दहशत

जनमत हिन्दी। जिले के विजयराघवगढ़ विधानसभा अंतर्गत ग्राम दरौडी में गुरुवार को उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक तेंदुआ खेत की लोहे की कंटीली फेंसिंग में बुरी तरह फंसा मिला। शिकार की तलाश में भटके तेंदुए के तारों में उलझने से वह लहूलुहान और अत्यंत आक्रामक हो गया, जिससे ग्रामीणों में दहशत का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही वन विभाग ने इलाके की घेराबंदी कर बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व की विशेषज्ञ रेस्क्यू टीम को बुलाया। 500 मीटर क्षेत्र में आवाजाही पर प्रतिबंध लगाते हुए ग्रामीणों की सुरक्षा के लिए विशेष दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। तेंदुए को ट्रेंकुलाइज कर सुरक्षित रेस्क्यू किए जाने की प्रक्रिया जारी है। जानकारी के अनुसार तेंदुआ शिकार की तलाश में या रास्ता भटक कर खेत की ओर आया था। यहां वह लोहे के कटीले तारों में बुरी तरह उलझ गया। चश्मदीदों ने बताया कि खुद को छुड़ाने की कोशिश में तेंदुआ लहूलुहान भी हुआ है। तार में फंसे होने के कारण तेंदुआ काफी आक्रामक स्थिति में है, जिससे क्षेत्र में सतर्कता का माहौल है। घटना की सूचना मिलते ही विजयराघवगढ़ और बड़वारा वन अमला तत्काल मौके पर पहुंचा। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए पूरे क्षेत्र की घेराबंदी कर दी गई है। वन अधिकारियों ने बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व की विशेषज्ञ रेस्क्यू टीम को तत्काल सूचित किया है। वन विभाग ने घटनास्थल के 500 मीटर के दायरे में किसी भी ग्रामीण के जाने पर प्रतिबंध लगा दिया है। बांधवगढ़ की टीम तेंदुए को ‘ट्रेंकुलाइजÓ कर सुरक्षित तरीके से बाहर निकालेगी। रेस्क्यू के बाद तेंदुए का मेडिकल परीक्षण किया जाएगा और स्वस्थ होने पर उसे वापस सुरक्षित जंगलों में छोड़ा जाएगा। लोगों से सतर्क रहने के लिए कहा गया है। वन विभाग ने ग्रामीणों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए विशेष दिशा-निर्देश जारी किए हैं। वन विभाग के अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि तेंदुआ फेंसिंग से अचानक छूट जाता है, तो वह हिंसक हमला कर सकता है। विभाग के अधिकारियों ने ग्रामीणों से कहा है कि वे घटनास्थल के आसपास भीड़ नहीं लगाएं और शोर नहीं मचाएं। इसके अलावा वन विभाग के अधिकारियों ने ग्रामीणों को खेतों और खुले इलाकों में अकेले जाने से बचने की सलाह दी है। ग्रामीणों को अपने बच्चों और पालतू मवेशियों को सुरक्षित, बंद स्थानों पर रखने सावधान रहने के लिए कहा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *