स्वनिधि योजना के लाभ के लिए शिविर: 28 पात्र हितग्राहियों के भरे गए आवेदन, स्वीकृति के लिए बैंकों को भेजा

जनमत हिन्दी। नगर निगम द्वारा प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के प्रभावी क्रियान्वयन और योजना से नगर के पात्र पथ विक्रेताओं को लाभान्वित करने के लिए जोनवार शिविरों का आयोजन कर अंतिम दिवस बुधवार को 28 पात्र पथ विक्रेताओं के प्रकरण ऋण स्वीकृति के लिए बैंकों को भेजे गए हैं। योजना प्रभारी यश रजक ने बताया कि योजना का लाभ देने के लिए विशेष अभियान संचालित किया जा रहा है, ताकि नगर क्षेत्र का कोई भी पात्र स्ट्रीट वेंडर, फुटकर व्यवसायी योजना के लाभ से वंचित नहीं रहे। इसके लिए योजना से संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को वार्ड स्तर पर सर्वे, पंजीयन, ऋण स्वीकृति की प्रक्रिया में गति लाने के निर्देश दिए गए हैं। प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के अंतर्गत पात्र हितग्राहियों को बिना गारंटी के ऋण सुविधा दी जाती है, जिससे वे अपने छोटे व्यवसाय को दोबारा सशक्त कर आत्मनिर्भर बन सकें। सभी पात्र स्ट्रीट वेंडरों से कहा गया है कि शिविर पहुंचकर लाभ उठाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *