जनमत हिन्दी। शासन की चिन्हित योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों को दिलाने के लिए आयोजित होने वाले तीन दिवसीय जनकल्याण शिविर का शुभारंभ सोमवार को कटनी नगर निगम कार्यालय परिसर में खजुराहो लोकसभा सांसद विष्णु दत्त शर्मा और महापौर श्रीमती प्रीति संजीव सूरी के मुख्य आतिथ्य में किया गया। इस अवसर पर निगमायुक्त तपस्या परिहार की भी मौजूदगी रही। शिविर का शुभारंभ मुख्य अतिथि और उपस्थित जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों द्वारा मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलन कर किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सांसद विष्णु दत्त शर्मा ने कह कि प्रदेश सरकार समाज के सभी वर्गों के उत्थान के लिए अनेक जनहितकारी योजनाएं संचालित कर रही है, इन योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना प्रशासन की प्राथमिकता है। केन्द्र और राज्य सरकार के माध्यम से संचालित योजनाओं से हर गरीब का विकास हो रहा है, देश लगातार प्रगति के पथ पर अग्रसर हो रहा है। नागरिकों की समस्याओं के निराकरण और पात्र हितग्राहियों को योजनाओं से लाभान्वित करने के लिए गुड गवर्नेंस के तहत आयोजित तीन दिवसीय जनकल्याण शिविर का अधिक से अधिक लाभ लेने का आह्वान उपस्थित जनों से किया। सांसद ने तीन दिवसीय आयोजित होने वाले शिविरों के दौरान विभागीय अधिकारियों को उपस्थित रहकर नागरिकों की समस्याओं का निराकरण कराने के निर्देश दिए। इस अवसर पर महापौर श्रीमती प्रीति संजीव सूरी ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं से समाज का प्रत्येक वर्ग लाभान्वित हो रहा है। सरकार द्वारा महिला युवा, किसान सहित हर वर्ग के समुचित विकास करने के प्रयास किए जा रहे है। शासन की मंशा के वंचित पात्र हितग्राहियों को शासन की योजनाओं से लाभान्वित करने के लिए किए गए प्रयासों के तहत तीन दिवसीय शिविर का आयोजन निगम कार्यालय में किया गया है। आपने उपस्थित जनों से आस पडोस के जरूरतमंद नागरिकों को भी शिविर की जानकारी देकर कर शासन की योजनाओं से लाभान्वित करने के लिए सहयोग करने के लिए कहा। शिविर के दौरान नगर निगम की विभिन्न शाखाओं द्वारा प्रघानमंत्री स्ट्रीट वेंडर योजना, मुख्यमंत्री जनकल्याण संबल योजना, मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना, समग्र आईडी और राशन कार्ड, सामाजिक न्याय, दिव्यांगजन की विभिन्न योजनाओं, प्रधानमंत्री आवास योजना, भवन अनुज्ञा, भवन नामांतरण, ट्रेड लायसेंस सेवाओं, सहित मध्यप्रदेश सरकार द्वारा संचालित नवीन स्वरोजगार रोजनाओं के स्टॉल लगाए गए, जहां नागरिकों को योजनाओं की जानकारी दी गई। पात्र हितग्राहियों के आवेदन लिए जाकर उनका पंजीयन किया गया। सांसद और उपस्थित जनप्रतिनधियों द्वारा शिविर स्थलों में लगाए गए स्टॉल का निरीक्षण कर योजनाओं और सेवाओं की जानकारी लेकर व्यवस्थाओं की सराहना की कार्यक्रम में उपस्थित मुख्य अतिथियों और जनप्रतिनिधियों द्वारा विभिन्न योजनाओं के पात्र हितग्राहियों को शासन की योजनाओं, सेवाओं के स्वीकृति पत्र वितरित कर लाभान्वित किया गया। इस दौरान पीएम स्वनिधि के हितग्राही श्रीमती दुर्गावती, अंकिता नामदेव, श्रुति बर्मन, ममता बर्मन, अमर कुमार, प्रकाश कुमार तिवारी सहित अन्य को हितलाभ का वितरण किया गया।
एक मंच से मिलेगा शासन की योजनाओं का लाभ: सांसद और महापौर के मुख्य आतिथ्य में जनकल्याण शिविर का शुभारंभ, समस्याओं का होगा समाधान



































































































Leave a Reply