ग्रामीणों को मिलेगा शुद्ध पेयजल: शिकायत मिलने पर जिला पंचायत उपाध्यक्ष ने करवाई पानी की टंकी की सफाई, ग्रामीणों को मिली राहत

जनमत हिन्दी। कटनी जिला मुख्यालय से लगी ग्राम पंचायत बिचुआ में पिछले कई दिनों से नल-जल योजना बंद पड़ी हुई है। यहां के वाशिंदे लंबे समय से पीने के पानी की किल्लत से जूझ रहे हैं। जल जीवन मिशन के अंतर्गत संचालित नल-जल योजना कई दिनों से पूरी तरह बंद पड़ी है, जिसके कारण ग्रामीणों को घरों में नल से पानी नहीं मिल पा रहा था। ग्रामीणों ने इस समस्या की जानकारी जिला पंचायत उपाध्यक्ष अशोक विश्वकर्मा को दी। उन्होंने ग्रामीणों की समस्याओं को सुनकर संबंधित विभाग के अधिकारियों को ग्राम पंचायत बिचुआ की जलाशय टंकी की सफाई करवाने के लिए निर्देशित किया। जिला पंचायत उपाध्यक्ष के निर्देश पर पानी की टंकी की तत्काल सफाई कराई गई।
जिला पंचायत उपाध्यक्ष अशोक विश्वकर्मा ने योजना के रखरखाव से जुड़ी सभी व्यवस्थाओं की जांच कर आवश्यक मरम्मत और सुधार कार्य शुरू करने के भी निर्देश दिए हैं। समस्या का निराकरण होने पर ग्रामीणों ने जिला पंचायत उपाध्यक्ष के प्रति आभार जताया है। जिला पंचायत उपाध्यक्ष ने कहा है कि जनता की समस्या को प्राथमिकता देकर उसका समाधान करना हमारा दायित्व है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *