बेलगाम ट्रक ने स्कूल बस ने मारी टक्कर: कटनी जिले में हुआ हादसा, एक छात्र घायल

जनमत हिन्दी। जिले के बड़वारा थाना अंतर्गत धनवारा गांव के पास मंगलवार सुबह राष्ट्रीय राजमार्ग-43 पर एक स्कूली बस और ट्रक की भिड़ंत हो गई। हादसे में बस में सवार 19 बच्चों में से एक को गंभीर चोटें आई हैं। वहीं ट्रक चालक मौके पर ट्रक छोड़कर फरार हो गया। हादसे के बाद ग्रामीण आक्रोशित हो गए और सड़क निर्माण में लापरवाही का आरोप लगाते हुए हाईवे पर जाम लगा दिया। पुलिस ने बताया कि सुबह लगभग 9 बजे किड्स केयर स्कूल की बस विलायत कला ग्राम से बच्चों को लेकर कटनी जा रही थी। धनवारा गांव के पाच पहुंचने पर पीछे से आ रहे बेलगाम ट्रक ने बस को टक्कर मार दी। टक्कर से बस का पिछला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। दुर्घटना के बाद स्थानीय निवासी और वहां मौजूद लोगों के सहयोग से बस में फंसे सभी 19 बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाला। हादसे में एक बच्चे को गंभीर चोटें आई हैं, जिसे प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जिस स्थान पर हादसा हुआ ळै वहां पर काफी समय से सड़क रखरखाव का कार्य चल रहा है और पहले में भी यहां पर हादसे हुए हैं। घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों ने सड़क निर्माण ठेकेदार पर सड़क निर्माण कार्य में लापरवाही बरतने का आरोप लगाया। जिसके बाद हाइवे को जाम कर दिया गया। जिसके कारण दोनों वाहनों की कतार लग गई थी। कार्रवाई के आश्वासन के बाद ग्राीमण सड़क से हटे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *