एसपी कार्यालय में फहराया गया तिरंगा: पुलिस अधीक्षक ने कहा- राष्ट्रसेवा की भावना से ओत-प्रोत होकर पूरी निष्ठा से करें कार्य


जनमत हिन्दी। कटनी में 77वें गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर कटनी पुलिस अधीक्षक कार्यालय में पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा द्वारा राष्ट्रीय ध्वज फहराकर राष्ट्रीय सलामी दी गई। इस गरिमामय अवसर पर पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा ने उपस्थित सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय गणतंत्र हमें संविधान में निहित मूल्यों न्याय, स्वतंत्रता, समता और बंधुत्व के प्रति अटूट निष्ठा बनाए रखने की प्रेरणा देता है। उन्होंने सभी पुलिसकर्मियों को राष्ट्रसेवा की भावना से ओत-प्रोत होकर पूर्ण निष्ठा, ईमानदारी एवं कर्तव्यपरायणता के साथ अपने दायित्वों के निर्वहन के लिए प्रेरित किया। समारोह में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संतोष डेहरिया, थाना प्रभारी और कार्यालय पुलिस स्टाफ की उपस्थिति रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *