नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: तेज रफ्तार कार बोर्ड से टकराई, मां की मौत, बेटा-बहू गंभीर

जनमत हिन्दी। कटनी जिले के स्लीमनाबाद थाना अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग 30 पर सोमवार को एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर मिडवे ट्रीट के सामने लगे बोर्ड से टकरा गई। हादसे में कार में सवार मां, बेटा और बहू गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को स्लीमनाबाद सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया गया है। जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद गंभीर रूप से घायल हुई मां की मौत हो गई। जबकि बेटे और बहू को प्राथमिक इलाज के बाद जबलपुर मेडीकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने बताया कि जबलपुर के सराफा बाजार निवासी अजय पिता कृष्ण कुमार सोनी (42), अपनी पत्नी रचना सोनी (38) और अपनी मां हेमलता सोनी (74) के साथ कार में सवार होकर जबलपुर से कटनी की ओर आ रहे थे। इसी दौरान स्लीमनाबाद थाना क्षेत्र के मिडवे ट्रीट के सामने लगे बोर्ड से तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर टकरा गई। जिसके कारण कार में सवार मां, बेटा और बहू गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीनों घायलों को स्लीमनाबाद स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया गया है। जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद हेमलता सोनी को मृत घोषित कर दिया। जबकि अजय और उनकी पत्नी रचना सोनी का प्राथमिक इलाज के लिए बाद मेडीकल कॉलेज जबलपुर रेफर कर दिया गया है। मृतिका का पोस्टमार्टम मंगलवार को स्लीमनाबाद अस्पताल में किया जाएगा। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *