कटनी में घर के बाहर बम फेंक कर फैलाई दहशत: जान से मारने की धमकी, चार युवकों पर FIR

Janmat Hindi Logo file

जनमत हिन्दी। कटनी कोतवाली थाना अंतर्गत गायत्री नगर में चार युवकों ने घर के बाहर बम फैंक कर दहशत फैलाते हुए एक युवक कोजाने से मारने की धमकी दी है। बम फैंके जाने के बाद से पूरे क्षेत्र में दहशत का महौल है। पुलिस ने शिकायत पर बम फैंकने वालों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने बताया कि अंबेडकर वार्ड  के गायत्री नगर सोनी का बगीचा क्षेत्र निवासी मोहन जायसवाल के घर के बाहर राज बेन, राहुल बेन, प्रशांत बेन और विशाल बेन ने बम फैंककर दहशत फैलाई। चारों युवकों ने मोहन जायसवाल से गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी भी दी है। पुलिस ने शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *