सरकारी स्कूल में चोरी का खुलासा: पांच सिलेंडर के साथ पांच आरोपी गिरफ्तार, एक फरार

जनमत हिन्दी। एनकेजे थाना क्षेत्र के देवराखुर्द गांव स्थित सरकारी प्राथमिक स्कूल से सिलेंडरों और राशन की चोरी करने वाले बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बताया कि 6 नवंबर 2025 को देवराखुर्द निवासी अर्चना तिवारी ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि प्राथमिक स्कूल देवराखुर्द से अज्ञात चोरों ने पांच गैस सिलेंडर और राशन सामग्री चोरी कर ली है। शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू की। विवेचना के दौरान तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिरों की सूचना पर पांच युवकों को पकड़ा गया। आरोपियों से चोरी के संबंध में पूछताछ की गई। आरोपियों ने पूछताछ के दौरान चोरी की वारदात को अंजाम देना स्वीकार कर लिया है।पकड़े गए आरोपी छैघरा गांव निवासी संदीप काछी, जोबीकला गांव निवासी कुती उर्फ सलोक कुमार कुशवाहा, मंजू उर्फ जयदेव पटेल, छैघरा गांव निवासी मनोज उर्फ रोहित यादव, कछगवां गांव निवासी शनि दाहिया है। इस मामले में एक आरोपी करिया आदिवसी फरार है। जिसकी तलाश में पुलिस टीम उसके संभावित ठिकानों में दबिश दे रही है। आरोपियों से पुलिस ने पांच गैस सिलेंडर बरामद किए हैं, जिनकी अनुमानित कीमत लगभग 15,000 रुपए है। पूरी कार्रवाई पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ संतोष डेहरिया और हेड र्क्वाटर डीएसपी के मार्गदर्शन में की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *