जनमत हिन्दी। खजुराहो संसदीय क्षेत्र के यात्रियों की लंबे समय से चली आ रही मांग को लेकर सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने लोकसभा में रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से कटनी जंक्शन, स्लीमनाबाद, रीठी सहित संसदीय क्षेत्र के विभिन्न रेलवे स्टेशनों पर यात्री ट्रेनों के ठहराव की मांग उठाई।लोकसभा में प्रश्नकाल के दौरान सांसद ने जिन ट्रेनों के कटनी स्टेशन में स्टॉपेज की मांग की गई, उनमें गाड़ी क्रमांक 11059-छपरा एक्सप्रेस, 22360-पटना सुपरफास्ट, 11015-सहरसा अमृत भारत, 12293-प्रयागराज एस्क्प्रेस, 11060-मुंबई एलटीटी एक्सप्रेस, 22359- मुंबई सीएसएमटी एक्सप्रेस 11016- मुंबई एलटीटी अमृत भारत एक्सप्रेस 12294- मुंबई एलटीटी एसी एक्सप्रेस शामिल हैं। इसी तरह रेवांचल एक्सप्रेस का स्टापेज रीठी रेलवे स्टेशन पर और बिलासपुर-भोपाल एक्सप्रेस का स्टापेज पटौहा स्टेशन पर करने की मांग सांसद ने की। उन्होंने जनता एक्सप्रेस 13301-13302, रीवा-इतवारी ट्रेन 11753-11754, जबलपुर-लखनऊ, एक्सप्रेस 15205-15206, जबलपुर-अंबिकापुर एक्सप्रेस 11265-11266, जबलपुर गोंडवाना एक्सप्रेस 22181-22182, सिंगरौली इंटरसिटी एक्सप्रेस 11651-11652 का स्टापेज स्लीमनाबाद स्टेशन पर करने , गाड़ी क्रमांक 22190-22189 रीवा जबलपुर इंटरसिटी, 12182-12181 दयोदया एक्सप्रेस, 12190-12189 महाकौशल एक्सप्रेस का स्टापेज निवार स्टेशन पर करने की मांग लोकसभा में रखी। साथ ही पूछा कि इन स्टॉपेज को स्वीकृत कर लागू करने की क्या समय-सीमा निर्धारित की गई है, इनसे स्थानीय यात्रियों, विद्यार्थियों, मरीजों, व्यापारियों तथा पर्यटन और तीर्थ यात्रियों की सुविधा में उल्लेखनीय सुधार होगा। इसी के साथ उन्होंने कहा कि जंक्शन जैसे महत्वपूर्ण रेलवे जंक्शन में कुछ ट्रेनों के स्टॉपेज नहीं होने की ओर ध्यान दिलाया। साथ-साथ कटनी से जुड़े स्लीमनाबाद और रीठी जैसे स्टेशनों पर कुछ यात्री ट्रेनों के ठहराव की भी मांग की। सांसद ने कहा कि इससे क्षेत्रीय आवागमन सुगम होता है और स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी मजबूती मिलती है। इन स्टेशनों पर ठहराव बहाल होने से हजारों यात्रियों को प्रतिदिन सीधा लाभ मिलेगा। सांसद ने यह भी कहा कि स्थानीय जनप्रतिनिधियों और आम जनता द्वारा लगातार रेल मंत्रालय से ट्रेनों के स्टॉपेज दोबारा प्रारंभ किए जाने की मांग की जा रही है। उन्होंने रेल मंत्री से मांग की है कि जनहित को ध्यान में रखते हुए पूर्व में जिन ट्रेनों का ठहराव इन स्टेशनों पर था, उन्हें बहाल किया जाए।
लोकसभा में गूंजी खजुराहो संसदीय क्षेत्र की आवाज: सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने रेल मंत्री से मांगा दर्जनों ट्रेनों का ठहराव












Leave a Reply