जनमत हिन्दी। कटनी आयुध निर्माणी में रक्षा क्षेत्र के चार्जमैन कैडर के प्रमुख संगठन नेशनल डिफेंस नॉन गैजेटेड एसोसिएशन की नेशनल एग्जीक्यूटिव कमेटी की दो दिवसीय बैठक में देश की 41 आयुध निर्माणियों के प्रतिनिधी शामिल हुए। बैठक में चार्जमैन कैडर और डिफेंस कर्मचारियों से संबंधित विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई। विचार, मंथन और विमर्श के बाद कैडर हित में महत्वपूर्ण प्रस्ताव पारित किए गए। निर्णयों को मेमोरेंडम के माध्यम से केन्द्र सरकार को भेजा जाएगा। बैठक में जिन प्रमुख प्रस्ताव को पारित किया गया है उनमें ओल्ड पेंशन स्कीम की बहाली, आठवां वेतन आयोग का गठन, निगमीकरण से संबंधित विषयों का समाधान, चार्जमैन फिटमेंट संबंधी विसंगतियों का निराकरण, प्रमोशन और कैडर रिव्यू, एमसीएम से चार्जमैन पद पर प्रमोशन के प्रस्ताव शामिल है। नेशनल एग्जीक्यूटिव कमेटी की बैठक में आयुध निर्माणी इकाई से संगठन के अध्यक्ष दीपक सिंह बघेल, सचिव सुधीर त्रिपाठी, भावेश दुबे, राजेश बोक, रामनाथ सिंह, वीरेंद्र वर्मा, दीपक बिचपुरिया, वेद प्रकाश यादव, अतुल गुप्ता, ज्ञानचंद चौधरी, नरेंद्र कुमार, ललित शर्मा, राजेश रोशन, सत्य प्रकाश यादव, मनोज पटेल, सुनील कुमार, पिंटू कुमार, सुमित कुमार, कमलेश राय, नितिन श्रीवास्तव, रामू रावत, अश्वनी गर्ग, अखिलेश यादव, महेश सेन, डीएन सिंह, महेंद्र साहू, राजकुमार पांडे, एसके शुक्ला, सुमित कुमार, मनोज पटेल, नत्थू रामकोल, तारकनाथ पाल, प्रेमलाल पंडा, विजय सिंह, विजय सेन, सुग्रीव कुमार, पंकज कुमार चौधरी, रमेश दुबे, सौरभ क्लियरेंस, लिंग नायडू राजू, संदीप त्रिपाठी, नितीश विश्वास, विनोद महतो, अमर वंशकार, भूपेंद्र सिंह, जीएल मेघवानी, पुरुषोत्तम पटेल, ओमकार पांडे, दशरथ गोटिया, आशीष गौतम, पवनेंद्र मुस्चाल, एमडी पटेल, विपिन मिश्रा, अजय बैन सहित सभी कार्यवेक्षकों की उपस्थिति रही। सफल आयोजन पर सभी सहयोगियों, आयुध निर्माणी प्रशासन, एसोसिएशन के प्रति संगठन द्वारा आभार व्यक्त किया गया है।
रक्षा कर्मचारियों की आवाज बुलंद: ओल्ड पेंशन बहाल करने और आठवें वेतन आयोग के गठन की मांग












Leave a Reply