जनमत हिन्दी। कटनी शहर के प्रमुख एवं व्यस्ततम मार्ग जगन्नाथ चौक से घंटाघर तक मार्ग चैड़ीकरण के लिए राजस्व और नगर निगम प्रशासन द्वारा की जा रही संयुक्त कार्रवाई के तहत शुक्रवार को भी तीन चिन्हित हस्सों जेसीबी से तोड़ा गया। कार्रवाई के दौरान राजस्व विभाग नगर निगम और अतिक्रमण शाखा की टीम मौजूद रही। नगर निगम के सहायक यंत्री सुनील सिंह ने बताया कि निगम प्रशासन और राजस्व विभाग के अधिकारियों की मौजूदगी में की गई इस कार्रवाई का उद्देश्य जगन्नाथ चौक से घंटाघर मार्ग से आवागमन को सुगम, सुरक्षित और व्यवस्थित बनाना है। जिसके तहत चिन्हित शेष संरचनाओं को हटाने के लिए लगातार अभियान चलाकर कार्रवाई की जा रही है। मार्ग चौड़ी कार्य पूरा होने के बाद क्षेत्र में शेष रोड, नाली, पोल शिफ्टिंग के कार्य कराए जाएंगे। जिससे नगर की यातायात व्यवस्था में सुधार होगी और आवागमन में लोगों को सुविधा मिलेगी। अतिक्रमण प्रभारी मानेन्द्र सिंह ने बताया कि स्थल के चिन्हित सभी संरचनाओं को मार्ग से हटाने की कार्रवाई की जा रही है। नगर निगम के अधिकारियों ने क्षेत्रीय लोगों से कार्रवाई में स्वेच्छा से सहयोग करने के लिए कहा है। क्षेत्रीय लोग कार्रवाई में सहयोग भी कर रहे हैं। नगर विकास को दृष्टिगत रखते हुए शनिवार को सुबह से चिन्हित अस्थाई संरचनाओं को हटाने की कार्रवाई की गई। कार्रवाई के दौरान राजस्व विभाग के अमले के साथ ही नगर निगम के सहायक यंत्री सुनील सिंह, अतिक्रमण प्रभारी मानेन्द्र सिंह सहित अतिक्रमण अमले की मौजूदगी रही।
हटाए गए चिन्हित हिस्से: घंटाघर से जगन्नाथ चौक तक चौड़ी की जाएगी सड़क, संयुक्त टीम ने की कार्रवाई












Leave a Reply