जनमत हिन्दी। कटनी जिले में जल्द ही पांचवीं नगर परिषद अस्तित्व में आ जाएगी। जनवरी 2026 तक उमरियापान को नगर परिषद का दर्जा मिलने की पूरी संभावना बन गई है। इसके अस्तित्व में आते ही जिले में नगरीय निकायों की संख्या चार से बढ़कर पांच हो जाएगी। वार्डों के परिसीमन की प्रक्रिया अंतिम चरण में पहुंच चुकी है और 2011 की जनगणना के आधार पर 15 वार्डों का गठन प्रस्तावित है। जिले में वर्तमान नगरीय निकायों में नगर पालिक निगम कटनी, नगर परिषद कैमोर, नगर परिषद बरही, नगर परिषद विजयराघवगढ़ है। उमरियापान को नगर परिषद का दर्जा मिलने पर इनकी संख्या 4 से बढ़कर 5 हो जाएगी। 2011 की जनगणना के अनुसार उमरियापान की जनसंख्या 16,807 है। वार्ड परिसीमन का कार्य वर्तमान में अंतिम चरण में है। परिसीमन रिपोर्ट के अंतिम रूप लेने के बाद नगर परिषद गठन की अधिसूचना जारी होने की संभावना है।
जिले को मिलेगा पांचवा नगरीय निकाय: जल्द ही नगर परिषद के रूप में अस्तित्व में आएगा उमरियापान, अंतिम चरण में पहुंची प्रक्रिया












Leave a Reply