सभी के सपनो को साकार करने वाला बजट: विधायक बोले- सड़क, पुल और ग्राम विकास योजनाओं से बदलेगी विधानसभा की तस्वीर

जनमत हिन्दी। जिले विजयराघवगढ़ विधायक संजय पाठक ने प्रदेश के बजट पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि बजट महिला, युवा, किसान और गरीब सहित हर वर्ग के सशक्तिकरण को आगे बढाने के साथ ही हर गांव, हर शहर, हर नागरिक के सपनों को साकार करने वाला जनहितैषी बजट है । डॉ मोहन यादव के नेतृत्व में मध्यप्रदेश विकास की नई ऊंचाइया हासिल करेगा। बजट से प्रदेश समृद्ध और आत्मनिर्भर की ओर बढ़ रहा है। बजट में विजयराघवगढ़ विधानसभा को अनेक उपलब्धियां प्राप्त हुई हुई है। विजयराघवगढ़ विधानसभा को अनेक मांगी गई उपलब्धियां के बजट की स्वीकृति दी गई हैं। इनमें बरही मैहर मार्ग पर कुटेश्वर पुल के क्षतिग्रस्त हिस्से पर दोबारा निर्माण के लिए लगात को बढ़ाते हुए 93.94 करोड़ करने का प्रस्ताव है। पिपरौध से देवरी हटाई, बड़वारा, बसाड़ी, विजयराघवगढ़, कैमोर किलोमीटर मार्ग के लिए 2.5 करोड़, बरही खितौली रोड पर 6 किलोमीटर दूरी वाली कुंआ से कुठिया मोहगवां का निर्माण के लिए 6.08 करोड़ के अलावा बड़े ग्रामीण परिवेश वाले विजयरावगढ़ विधानसभा के 2 हजार जनसंख्या और 500 पशुधन वाले गांवों को ग्राम विकास के लिए मुख्यमंत्री वृंदावन ग्राम योजना और मजरा-टोला सड़क योजना से फायदा होगा।इसके अलावा कई स्कूलों के उन्नयन का भी प्रस्ताव बजट में दिया गया है। विधानसभा क्षेत्र के लिए उपलब्धियां देने के लिए विधायक संजय पाठक ने मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव और वित्तमंत्री जगदीश देवड़ा के प्रति आभार जताया है। बजट में जिले को काफी सौगात मिली है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *