भारत रत्न अटल जी की जयंती: सुशासन दिवस के रूप में मनाई गई जयंती, आदर्शों पर चलने का लिया संकल्प

जनमत हिन्दी। कटनी जिले के भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय सहित चारों विधानसभाओं के 26 मंडलों में पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की 101 वीं जयंती को सुशासन दिवस के रूप में मनाते हुए जिला कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में पुष्पांजलि अर्पित करते हुए अटल जी के जीवन को याद किया गया। कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष और अटल स्मृति दिवस के प्रभारी उपाध्यक्ष रवि खरे ने अटल बिहारी वाजपेयी को सहिष्णुता, संस्कार और लोकतांत्रिक मूल्यों की राजनीति का प्रतीक बताया। उन्होंने कहा कि अटलजी ने राजनीति को गरिमा दी और लोकतंत्र को मजबूत किया। इसके साथ ही अन्य वक्ताओं ने उन्हें सिफ एक राजनेता नहीं, बल्कि एक युग बताया। इस अवसर पर लोगों ने अटल जी के आदर्शों और लोकतांत्रिक मूल्यों को याद किया। मीडिया प्रभारी आशुतोष शुक्ला और सोशल मीडिया प्रभारी सचिन तिवारी ने कहा कि अटल जी का जीवन राष्ट्रप्रेम, लोकतांत्रिक मूल्यों और सेवा भाव का अमूल्य मार्गदर्शन है। उनके आदर्श और सुशासन की भावना आज भी सभी को देश सेवा के लिए प्रेरित करती है। कार्यालय मंत्री अम्बरीष वर्मा ने बताया कि अटल स्मृति दिवस के अवसर पर कार्यालय में प्रदर्शनी लगाई जा रही है जिसे चार दिनों तक कार्यकर्ता और जनता देख सकती है। इस अवसर पर भाजपा के पदाधिकारी, अध्यक्ष, पार्षद सहित कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने उनके विचारों को आत्मसात करने, उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *