टैक्स वसूली के लिए टीम गठित: बकायादारों को जारी होंगे कुर्की वारंट, काटे जाएंगे नल कनेक्शन


जनमत हिन्दी। वित्तीय वर्ष की समाप्ति को दृष्टिगत रखते हुए बकाया करों की वसूली कार्य में प्रगति लाते हुए निर्धारित लक्ष्य अनुरूप बकाया करों की राशि वसूली के लिए कटनी नगर निगम की प्रभारी आयुक्त हरसिमरन प्रीत कौर द्वारा सामूहिक दल का गठन किया गया है। वार्ड का चयन करते हुए बकाएदारों से संपर्क कर कुर्की, वारंट और नल कनेक्शन काटने की कार्रवाई करते हुए बकाया करों की राशि जमा कराने के लिए कहा है। आदेश के अनुसार वार्ड क्रमांक 1 से 8 तक के लिए दल प्रभारी उपयंत्री पवन श्रीवास्तव, अश्विनी प्रसाद पांडे, प्रभारी राजस्व उपनिरीक्षक राजकुमार प्यासी, प्रभारी समयपाल विष्णु तिवारी एवं प्रभारी सुपरवाईजर हरि सिंह चैहान को नियुक्त किया जाकर सहयोगी कर्मचारियों के रूप में 12 कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। इसी प्रकार वार्ड क्रमांक 9 से 16 तक के लिए उपयंत्री जेपी सिंह बघेल, संजय मिश्रा, प्रभारी राजस्व उपनिरीक्षक लवकुश तिवारी सहित दो अन्य दल प्रभारियों के साथ 13 सहयोगी कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। जबकि वार्ड क्रमांक 17,18,34,35 और 40 से 42, 45 के लिए दल प्रभारी उपयंत्री जेपी सिंह बघेल, संजय मिश्रा, अश्विनी पाण्डेय, उपनिरीक्षक प्रकाश पांडेय, 3 प्रभारी समयपाल के साथ सहयोगी के रूप में 14 कर्मचारियों को संलग्न किया गया है। वहीं वार्ड क्रमांक 19 से 30 तक के लिए दल प्रभारी उपयंत्री जेपी सिंह बघेल, संजय मिश्रा, राजस्व उपनिरीक्षक मुकेश राजपूत, दो प्रभारी समयपाल के साथ 21 सहयोगी कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *