जनमत हिन्दी। कटनी के रंगनाथ नगर क्षेत्र में 31 जनवरी से प्रारंभ होने वाली सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा के आयोजन को लेकर जिला प्रशासन और पुलिस पूरी तरह सतर्क है। शनिवार को पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा द्वारा कथा स्थल का निरीक्षण कर सुरक्षा और अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक ने श्रद्धालुओं के लिए की गई व्यवस्थाओं को देखा और आयोजकों, संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि कथा में लाखों श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है, इसलिए किसी भी प्रकार की अव्यवस्था नहीं हो, इसके लिए प्रशासन पूरी मुस्तैदी से जुटा हुआ है। पुलिस अधीक्षक ने पार्किंग व्यवस्था, यातायात नियंत्रण, मेडिकल सुविधा, आपातकालीन सेवाओं और सुरक्षा इंतजामों की भी विस्तार से समीक्षा की। अधिकारियों को निर्देशित किया कि श्रद्धालुओं की सुविधा सर्वोपरि रखते हुए सभी व्यवस्थाएं समय पर पूरी की जाए और लगातार निगरानी रखी जाए। गौरतलब है कि सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा 31 जनवरी 2026 से 6 जनवरी 2026 तक वृंदावन के प्रसिद्ध कथावाचक इंद्रेश महाराज के मुखारविंद से आयोजित की जाएगी। निरीक्षण के दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संतोष डेहरिया, थाना प्रभारी यातायात राहुल पांडे, थाना प्रभारी रंगनाथ नगर अरुण पाल सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारी और रंगनाथ मंदिर समिति के सदस्य उपस्थित रहे।
कथा स्थल पहुंचे पुलिस अधीक्षक: पार्किंग और यातायात नियंत्रण व्यवस्था का लिया जायजा, एलर्ट मोड पर रहेगी पुलिस












Leave a Reply