जनमत हिन्दी। नगर निगम कार्यालय में मंगलवार को आयोजित जनसुनवाई के दौरान एक मानवीय दृश्य तब देखने को मिला, जब राम निवास सिंह वार्ड निवासी दिव्यांग नागरिक दीपक रैकवार अपनी समस्या लेकर महापौर से मिलने पहुंचे। दीपक की दिव्यांगता को देखकर महापौर श्रीमती प्रीति संजीव सूरी ने संवेदनशीलता का परिचय देते हुए उन्हें अपने पास बुलाने के बजाय स्वयं उनके पास पहुंचकर गंभीरता के साथ उनकी पीड़ा सुनी। दीपक ने बताया कि गल्ला पर्ची जारी नहीं हो पाने के कारण उनके परिवार वालों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। महापौर ने दीपक की परिस्थितियों को गंभीरता से समझते हुए योजना प्रभारी रविशंकर पांडेय को समक्ष में बुलाकर दीपक की गल्ला पर्ची जारी होने में आ रही दिक्कतों का समाधान कराने के निर्देश दिए। जिस पर योजना प्रभारी द्वारा तत्काल ही दीपक से आवश्यक दस्तावेज लेकर गल्ला पर्ची जारी करने के लिए पोर्टल पर अपलोड कराने की कार्रवाई की गई।
जनसुनवाई में दिखी संवेदनशीलता: दिव्यांग युवक के पास स्वयं पहुंचीं महापौर, समस्या सुन मौके पर ही कराया निराकरण












Leave a Reply