सेंपिलंग-टेस्टिंग जारी: इंदौर दूषित पेयजल कांड के बाद एलर्ट मोड पर जिला प्रशासन, शुद्ध पानी पर फोकस

जनमत हिन्दी। कटनी नगर निगम सीमान्तर्गत शहरवासियों की जल संबंधी समस्याओं के तत्काल समाधान के लिए द्वारा मंगलवार को वार्ड स्तर पर जल सुनवाई शिविर का आयोजन किया जाकर नागरिकों की जल संबंधी शिकायतों और समस्याओं पर सुनवाई की गई। जल सुनवाई के दौरान कुल 32 समस्याएं पर सुनवाई की गई। इस दौरान नागरिकों द्वारा साथ में लाए गए पेयजल आपूर्ति के 87 नमूनों का गुणवत्ता परीक्षण के निष्कर्ष की जानकारी दी गई। जल सुनवाई शिविर के दौरान कार्यपालन यंत्री जल प्रदाय विभाग सुधीर मिश्रा, उपयंत्री अश्विनी पांडेय, मृदुल श्रीवास्तव, सहित जल प्रदाय शाखा के अन्य अधिकारी कर्मचारी, फील्ड स्टाफ एवं तकनीकी अमला भी उपस्थित रहा। प्रभारी कार्यपालन यंत्री सुधीर मिश्रा ने बताया कि वार्ड 1 से 15 तक के वार्ड के नागरिकों की सुविधा के लिए सुबह 8 बजे से 10 बजे तक आयोजित जल सुनवाई के दौरान 16 नागरिकों की जल आपूर्ति से संबंधित समस्त प्रकार की शिकायतों और समस्याओं पर सुनवाई की गई। वहीं वार्ड क्रमांक 16 से 30 तक के नागरिकों की जल समस्या के निराकरण के लिए सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक आयोजित जल सुनवाई के दौरान 12 समस्याओं, वार्ड क्रमांक 31 से 45 तक के नागरिकों के लिए दोपहर 2 बजे से शाम 4 बजे तक आयोजित जल सुनवाई शिविर के दौरान 4 शिकायतों पर सुनवाई की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *