मजबूत होगी ग्रामीण अर्थव्यवस्था: मजदूरों को गांव में मिलेगा 125 दिन का रोजगार, मंत्री ने बताई जीरामजी योजना की विशेषताएं

जनमत हिन्दी। स्कूल शिक्षा, परिवहन और जिले के प्रभारी मंत्री राव उदयप्रताप सिंह ने शनिवार को कटनी भाजपा कार्यालय में जीरामजी योजना के संबंध में जानकारी दी। उन्होने कहा कि ग्रामीण विकास के लिए एक कारगर और दूरदर्शी पहल सिद्ध होगी। इस योजना के अंतर्गत मजदूरों की मजदूरी महंगाई सूचकांक के अनुरूप बढ़ाई जाएगी, जिससे श्रमिकों की आय सुरक्षित रहेगी और किसानों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ भी नहीं पड़ेगा। इस योजना रोजगार के अवसर बढ़ने के साथ ही ग्रामीण अर्थव्यवस्था भी मजबूत होगी। प्रभारी मंत्री ने कहा कि योजना के माध्यम से ग्रामीण परिवारों को अब प्रति वित्तीय वर्ष 125 दिनों तक रोजगार की गारंटी मिलेगी। योजना के तहत भविष्य में पंचायतों की भूमिका और अधिक सशक्त होगी। योजना निर्माण की शक्ति ग्राम सभा और पंचायतों के पास रहेगी। प्रभारी मंत्री ने कहा कि कृषि कार्य के दौरान श्रमिकों की उपलब्धता के लिए राज्यों को एक वित्तीय वर्ष में 60 दिनों की समेकित विराम अवधि अधिसूचित करने का अधिकार दिया गया है। इसके बावजूद श्रमिकों को 125 दिनों का रोजगार अधिकार पहले की तरह रहेगा। जिससे कृषि उत्पादकता और श्रमिक हितों के बीच संतुलन बना रहेगा। उन्होंने यह भी कहा कि मजदूरी का भुगतान साप्ताहिक आधार पर और अधिकतम 15 दिनों के अंदर अनिवार्य रूप से किया जाएगा। प्रभारी मंत्री ने कहा कि कहा कि कुछ राजनीतिक दल जी राम जी योजना को लेकर भ्रम फैला रहे हैं, जबकि यह योजना पूरी तरह स्पष्ट, पारदर्शी और मजदूरों के हित में है। योजना में 60 प्रतिशत राशि केंद्र सरकार और 40 प्रतिशत राशि राज्य सरकार द्वारा वहन की जाएगी। मजदूरों की मजदूरी महंगाई सूचकांक के अनुसार बढ़ती रहेगी। उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस हमेशा भ्रम और प्रोपेगंडा फैलाने का काम करती है, जबकि जी राम जी योजना ग्रामीण विकास की धुरी बनेगी। योजना में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए ऐसे प्रावधान किए गए हैं, जिससे भ्रष्टाचार की कोई गुंजाइश नहीं रहेगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस शासन में योजनाएं लाभ के लिए नहीं सिर्फ नेताओं के प्रचार के लिए उनके नाम पर चलतीं रहीं ऐसी करीब 2 सौ योजना है लेकिन भाजपा सरकार योजनाओं के सफल और उससे जन जन के लाभ को दृष्टिगत कार्य कर रही है जिसका असर देश मे विकास के रूप में दिख रहा है यही कारण है कि नाम बदलने को लेकर बेवहज का दुष्प्रचार किया जा रहा है। इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष दीपक सोनी टंडन, विधायक संदीप जायसवाल, प्रणय पांडे, धीरेंद्र सिंह, महापौर श्रीमती प्रीति सूरी, निगमाध्यक्ष मनीष पाठक, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य पीताम्बर टोपनानी, शशांक श्रीवास्तव, महामंत्री मनीष देव मिश्रा, जिला उपाध्यक्ष रम्मू साहू, जिला मीडिया प्रभारी आशुतोष शुक्ला, सचिन तिवारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *