जनमत हिन्दी। कटनी जिले के ग्रामीण कांग्रेस अध्यक्ष सौरभ सिंह ने रविवार को बहोरीबंद क्षेत्र का दौरा किया। इस दौरान वे ग्राम पंचायत बाकल पिपरिया पहुंचे। जहां उन्होंने वीरांगना रानी अवंतीबाई लोधी की प्रतिमा के अनावरण स्थल का अवलोकन कर वहां की स्थिति का जायजा लिया। वीरांगना रानी अवंतीबाई लोधी प्रतिमा का अनावरण संभवत: 20 मार्च को निर्धारित किया गया है। ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष संतोष पटेल ने बताया कि वीरांगना रानी अवंतीबाई लोधी की प्रतिमा अनावरण समारोह में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी, वरिष्ठ कांग्रेस नेता और राज्यसभा सांसद विवेक कृष्ण तन्खा सहित भोपाल दिल्ली से दिग्ग्ज नेता शामिल हो सकते हैं। कार्यकम की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। इस मौके पर जिला महामंत्री अजय गर्ग, ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष नरेंद्र सैनी, डॉ गंगा राम पटेल,राममिलन दुबे, सरपंच पिल्लू पटेल, युवा कांग्रेस नेता नीरज पटेल, ब्लाक सेवादल अध्यक्ष राजेश तिवारी, पूर्णेन्द् पटेल, संजय पटेल,आजाद पटेल, बिल्लू पटेल, रामनारायण पटेल, नारायण पटेल सहित अन्य लोग मौजूद रहे। गौरतलब है कि पिपरिया में वीरांगना रानी अवंतीबाई लोधी भव्य प्रतिमा स्थापित करने के लिए वरिष्ठ कांग्रेस नेता राज्यसभा सांसद विवेक कृष्ण तन्खा ने अपने मद से 8 लाख रुपए की राशि दी है।
ग्रामीण कांग्रेस अध्यक्ष ने किया दौरा: वीरांगना रानी अवंतीबाई लोधी की प्रतिमा के अनावरण की तैयारियों का लिया जायजा, कार्यक्रम में शामिल होंगे कांग्रेस के दिग्गज नेता












Leave a Reply