जनमत हिन्दी। कटनी जिले के कुठला थाना अंतर्गत पन्ना मोड़ में एक ठेकेदार से लूट करने वाले तीन बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस कंट्रोल रूम में शनिवार को आयोजित पत्रकार वार्ता में पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा ने बताया कि पन्ना जिले के इन्द्रपुरी कॉलोनी निवासी विवेक पिता हरिनारायण शर्मा ने एक सितंबर को कुठला थाने में शिकायत करते हुए बताया था कि वे ठेकेदारी का कार्य करते हैं, 31 अगस्त को अनूपपुर से अपनी कार से अकेले पन्ना जा रहा था रास्ते में कील फैक्ट्री के सामने पन्ना हाईवे रोड के पास फ्रेस होने के लिए रुका था तभी पीछे से तीन लड़के इसके पास आए और शाहनगर तक लिफ्ट देने को बोले। लिफ्ट देने से मना करने पर तीनों ने गाली-गलौज करते हुए चाकू अड़ाकर मोबाइल, सोने की दो अंगूठी, चैन और पर्स में रखे 8 हजार रुपए लूट कर भाग गए। पुलिस ने शिकायत के आधार पर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज किया। मामले की विवेचना के दौरान परम्परागत और तकनीकी सहायता लेकर बदमाशों के संबंध में जानकरी जुटाई गई। पुलिस ने इस मामले पन्ना जिले के शाहनगर थाना क्षेत्र के सुगरहा गांव निवासी चार संदेहियों अमर चौधरी, मोहनलाल चौधरी, संजय उर्फ कामता चौधरी और धर्मेन्द्र चौधरी को हिरासत में लिया। पुलिस पूछताछ मेंं संदेहियों ने लूट की वारदात को अंजाम देना स्वीकार कर लिया। आरोपियों ने बताया कि सोने की अंगूठियों को गुदरी निवासी ब्रजेश सोनी को 38 हजार रुपए में बेचा है।
पुलिस ने आरोपियों से मोबाइल, चैन, घड़ी, 37 सौ रूपए नगद बरामद किया है। वारदात में उपयोग की गई मोटर साईकल को भी जप्त किया गया है। इस मामले में अंगूठी खरीदने वाले गुदरी निवासी ब्रजेश सोनी को भी आरोपी बनाया गया है।
आरोपियों को पूर्व अपराधिक रिकार्ड भी है। कार्रवाई में एसआई विनोद सिंह, सौरभ सोनी, एएसआई तीरथ तेकाम, प्रधान आरक्षक केशव मिश्रा, रामेश्वर सिंह, अजय यादव, सविता तिवारी, आरक्षक अजय शंकर साकेत की भूमिका रही।
हाईवे में ठेकेदार से लूट का खुलासा: चार आरोपी गिरफ्तार, अंगूठी खरीदने वाला सराफा कारोबारी फरार












Leave a Reply