जनमत हिन्दी। कटनी शहर की यातायात व्यवस्था को सुगम एवं सुरक्षित बनाने के उद्देश्य से जगन्नाथ चौक से घंटाघर तक प्रस्तावित शेष मार्ग के चैड़ीकरण कार्य के तहत नगर निगम द्वारा सयुक्त अभियान चलाकर मार्ग में बाधक बन रही चिन्हित 7 चिन्हित हिस्सों को हटाने की कार्रवाई की गई। नगर निगम के सहायक यंत्री सुनील सिंह और अतिक्रमण प्रभारी मानेन्द्र सिंह ने बताया कि जगन्नाथ चौक से घंटाघर मार्ग चैड़ीकरण की योजना के अंतर्गत पहले से चिन्हित अतिक्रमणों और स्थायी दुकान, मकानों के चिन्हित हिस्से को को हटाने की कार्रवाई की गई। कार्रवाई के दौरान संबंधित दुकानदारों और भवन स्वामियों को पहले ही गए नोटिस के आधार पर चिन्हित हिस्से हटाए गए हैं। अतिक्रमणों को हटाने के साथ ही निर्माण कार्य के लिए मार्ग को पूरी तरह तैयार किया जा रहा है, ताकि जल्द से जल्द मार्ग के चौड़ीकरण कार्य को पूरा कराया जा सके।
जल्द चौड़ी होगी सड़क: नगर निगम की टीम ने हटाए चिन्हित हिस्से, नोटिस के बाद की गई कार्रवाई












Leave a Reply