जनमत हिन्दी। कटनी जिले के कुठला थाना क्षेत्र की बिलहरी पुलिस चौकी अंतर्गत स्थित गैस गोदाम से गैस सिलेंडर चोरी करने के मामले का खुलासा कर दिया है। पुलिस ने गैस सिलेंडर चोरी करने वाले गिरोह के पांच सदस्यों और चोरी का सिलेंडर खरीदने वाले एक कबाड़ी को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से 57 सिलेंडर और एक पिकअप वाहन बरामद किया गया है। पुलिस कंट्रोल में आयोजित पत्रकारवार्ता में पुलिस मुख्यालय डीएसपी रत्नेश मिश्रा ने बताया कि 17 जनवरी 2026 की रात बिलहरी स्थित भारत गैस गोदाम से 44 सिलेंडर चोरी हुए थे। इस वारदात के बाद पुलिस की टीमें लगातार चोरों की तलाश कर रही थीं। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने कन्हवारा-विजयराघवगढ़ रोड पर एक संदिग्ध पिकअप गाड़ी को घेराबंदी कर रोका। वाहन चला रहे सन्नी दाहिया से जब सख्ती से पूछताछ की गई, तो उसने अपने साथियों के साथ मिलकर चोरी की कई वारदातों को स्वीकार किया है। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर अब तक 57 गैस सिलेंडर बरामद किए हैं। इनमें भारत गैस के 24, इंडेन के 28 और एचपी के 3 सिलेंडर शामिल हैं। पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल होने वाली एक पिकअप और एक पल्सर बाइक भी जब्त की है। बरामद किए गए सिलेंडरों और पिकअप वाहन की कीमत करीब 14 लाख रुपए बताई जा रही है। आरोपियों ने बताया कि वे बिलहरी के अलावा बड़वारा और एनकेजे क्षेत्र के गोदामों को भी निशाना बना चुके हैं। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में विजयराघवगढ़ थाना क्षेत्र के कछगवां निवासी सन्नी दाहिया, कुठला थाना क्षेत्र के छैघरा गांव निवासी मनोज उर्फ रोहित यादव, संदीप काछी, कुठला थाना क्षेत्र के बीकला गांव निवासी सलोक कुशवाहा और कुठला थाना क्षेत्र के जोबीकला गांव निवासी जयदेव पटेल शामिल हैं। वहीं चोरी के सिलेंडर खरीदने के आरोप में कुठला थाना अंतर्गत लमतरा क्षेत्र निवासी कबाड़ी नासिर हुसैन को भी पुलिस ने सलाखों के पीछे भेज दिया है। पुलिस ने बताया कि गिरोह से अभी 47 और सिलेंडरों की बरामदी की जाना है, जिसके लिए आरोपियों को रिमांड पर लेकर पूछताछ की जा रही है।
कार्रवाई में कुठला थाना प्रभारी राजेंद्र मिश्रा, बिलहरी चौकी प्रभारी बिलहरी सुयश पांडेय, साइबर सेल आरक्षक अजय शंकर साकेत, प्रधान आरक्षक धर्मेंद्र यादव, भरत विश्वकर्मा, संतोष प्रजापति, आरक्षक लव उपाध्याय, सौरभ जैन, दिलकेश्वर, संदीप भलावी, बड़वारा थाना प्रभारी बड़वारा केके पटेल, एएसआई रामनाथ साकेत, प्रधान आरक्षक पवन, लालजी यादव, आरक्षक गौरीशंकर, शिव कुमार भूमिका रही। पूरी कार्रवाई एसपी के निर्देशन में की गई है।
पुलिस को मिली सफलता: चोर गिरोह पांच सदस्यों को पुलिस दबोचा, चोरी का सिलेंडर खरीदने पर कबाड़ी भी गिरफ्तार












Leave a Reply