जनमत हिन्दी। शहर में कानून व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने और सार्वजनिक स्थानों पर बढ़ रही अव्यवस्थाओं पर रोक लगाने के उद्देश्य से पुलिस ने सख्त रुख अपनाया है। सीएसपी नेहा पच्चीसिया और कोतवाली थाना प्रभारी राखी पांडे के नेतृत्व में स्टेशन क्षेत्र के होटलों, दुकानों और सार्वजनिक स्थलों पर देर रात की गई सघन कार्रवाई से असामाजिक तत्वों में हड़कंप मच गया। खुलेआम शराबखोरी, यातायात नियम उल्लंघन और संदिग्ध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के साथ ही होटल संचालकों को यात्रियों की पहचान और सूचना संबंधी नियमों का सख्ती से पालन करने के निर्देश दिए गए। शहर में कानून व्यवस्था मजबूत करने और बढ़ते अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस ने कार्रवाई की है। सीएसपी नेहा पच्चीसिया और कोतवाली थाना प्रभारी राखी पांडे ने गुरुवार देर रात दल-बल के साथ स्टेशन क्षेत्र के होटलों और सार्वजनिक स्थलों पर दबिश दी। पुलिस को लंबे समय से शिकायतें मिल रही थीं कि स्टेशन चौराहा और आसपास की दुकानों के पास लोग खुलेआम शराब का सेवन करते हैं, जिससे आम नागरिकों और यात्रियों को असुविधा होती है। इन शिकायतों की पुष्टि के लिए पुलिस टीम ने स्टेशन चौराहा, स्टेशन बार और ईश्वर कॉम्प्लेक्स स्थित दुकानों पर छापामार कार्रवाई की। नियमों का उल्लंघन करने वालों को पुलिस ने सख्त चेतावनी दी और भविष्य में कड़ी वैधानिक कार्रवाई करने के लिए कहा है। सीएसपी नेहा पच्चीसिया ने स्टेशन के पास स्थित होटलों और बार की का निरीक्षण किया। उन्होंने होटल संचालकों और मैनेजरों को स्पष्ट निर्देश दिए कि बाहर से आने वाले प्रत्येक व्यक्ति की पूरी जानकारी और पहचान पत्र अनिवार्य रूप से जमा किया जाए। इसके अलावा, होटल में रुकने वाले मुसाफिरों की दैनिक सूची प्रतिदिन संबंधित थाने में भेजी जाए। उन्होने कोई व्यक्ति लंबे समय से होटल में ठहरा हुआ है, तो उसकी विशेष सूचना तत्काल पुलिस को दी जाए। पुलिस अधिकारियों ने होटल मालिकों को चेतावनी दी है कि कि होटल में ठहरने वाला कोई भी व्यक्ति किसी भी प्रकार की अवैध या आपराधिक गतिविधि में संलिप्त पाया जाता है, तो इसके लिए होटल संचालक और मैनेजर पर भी कार्रवाई की जाएगी। कार्रवाई से बचना है तो होटल संचालक पहले ही ऐसे व्यक्तियों की जानकारी पुलिस को दें, ताकि पुलिस विधि अनुसार जांच और कार्रवाई कर सके। कानून व्यवस्था को पुख्ता करने के उद्देश्य से सीएसपी नेहा पच्चीसिया और थाना प्रभारी राखी पांडे और पुलिस टीम ने देर रात तक जांच कार्रवाई का अभियान चलाया।
कानून व्यवस्था मजबूत करने सड़क पर उतरी पुलिस: सीएसपी नेहा पच्चीसिया के नेतृत्व में चला विशेष अभियान, होटलों और बार की जांच












Leave a Reply